devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2019 सिद्धिविनायक चतुर्थी उपवास का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2019 सिद्धिविनायक चतुर्थी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
सिद्धिविनायक चतुर्थी
2वाँ
सितम्बर 2019
Monday / सोमवार
सिद्धिविनायक चतुर्थी
Mahodara Ganesha

सिद्धिविनायक चतुर्थी का समय

सिद्धिविनायक चतुर्थी सोमवार, सितम्बर 2, 2019 को
चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त - 11:35 से 13:24
अवधि - 01 घण्टा 49 मिनट्स
एक दिन पूर्व, वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 16:27 से 21:12, सितम्बर 01
अवधि - 04 घण्टे 45 मिनट्स
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 10:10 से 21:48
अवधि - 11 घण्टे 37 मिनट्स
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 01, 2019 को 16:27 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - सितम्बर 02, 2019 को 13:24 बजे

टिप्पणी: सभी समय २४-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2019 सिद्धिविनायक चतुर्थी

भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को भगवान गणेश का व्रत एवं पूजन किया जाता है। भगवान गणेश हिन्दु धर्म में पूजे जाने वाले प्रथम-पूज्य देवता हैं। शुक्ल पक्ष चतुर्थी व्रत के क्रम में भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन सिद्धिविनायक नाम से भगवान गणेश की पूजा अर्चना करनी चाहिये। विभिन्न हिन्दु धर्म ग्रन्थों में प्राप्त वर्णन के अनुसार इस दिन गणेश जी का प्रादुर्भाव मध्याह्न काल में हुआ था, इसीलिये व्रत हेतु मध्याह्न व्यापिनी तिथि ग्रहण करनी चाहिये। इस व्रत में चन्द्रदर्शन करना पूर्णतः वर्जित होता है। स्यमन्तक मणि की कथा के अनुसार इस दिन चन्द्रदर्शन करने से मिथ्या कलङ्क लगता है।

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार माह के शुक्ल एवं कृष्ण दोनों पक्षों की चतुर्थी तिथि गणेश जी को समर्पित होती हैं। कृष्ण पक्ष चतुर्थी को संकष्टी व्रत तथा शुक्ल पक्ष चतुर्थी को विनायक चतुर्थी व्रत कहा जाता है। भगवान गणेश का व्रत करने से विभिन्न कार्यों में आ रही बाधाओं का निवारण होता है तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का प्रादुर्भाव हुआ था। अतः इस दिन भगवान गणेश के जन्म की वर्षगाँठ को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। इस 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन अनन्त चतुर्दशी के दिन होता है तथा यह दिन गणेश विसर्जन के नाम से जाना जाता है।

सिद्धिविनायक चतुर्थी व्रत पूजा विधि

भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन व्रत करने की सरल विधि वर्णित की गयी है। हालाँकि क्षेत्रीय एवं कुल परम्परा के आधार पर पूजन विधि में कुछ भेद हो सकता है।

  • सर्वप्रथम भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन प्रातःकाल स्नानादि दैनिक कर्मों से निवृत्त होकर शुद्ध एवं स्वच्छ वस्त्र धारण करें तथा व्रत करने का सङ्कल्प ग्रहण करें।
  • तदुपरान्त पूजन-स्थल को स्वच्छ कर एक लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछायें तथा श्रद्धापूर्वक उस पर भगवान गणेश को विराजमान करें।
  • इस दिन विशेष रूप से गणेशजी के 21 नामों से उनका पूजन करना चाहिये। पूर्ण श्रद्धा भाव से 21 नामों द्वारा गणेश जी का पूजन करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं तथा मनोवाञ्छित फल प्रदान करते हैं।
  • तत्पश्चात् भगवान गणेश को पाँच लड्डू नैवेद्य के रूप में अर्पित करें।
  • गणेश जी को प्रसन्न करने हेतु श्रद्धानुसार गणपति अथर्वशीर्ष, गणेश सहस्रनामावली तथा गणेश चालीसा आदि का पाठ करें।
  • व्रत का सम्पूर्ण पुण्य-लाभ प्राप्त करने हेतु सिद्धिविनायक चतुर्थी व्रत कथा का पाठ एवं गणेश जी की आरती आदि कर पूजन सम्पन्न करें।
  • पूजनोपरान्त आचार्य एवं ब्राह्मणों को दक्षिणा देकर सन्तुष्ट करें।
  • मुद्गलपुराण के अनुसार पञ्चमी तिथि को ब्राह्मण के समक्ष विधिवत् व्रत का पारण करें।

धर्मग्रन्थों के अनुसार उपरोक्त विधि से निरन्तर पाँच वर्ष तक व्रत करने वाले मनुष्य को सभी प्रकार के भौतिक एवं अलौकिक सुखों की प्राप्ति होती है। मुद्गलपुराण में प्राप्त वर्णन के अनुसार चतुर्थी तिथि का व्रत करने से सुख, सम्पत्ति एवं सन्तान की प्राप्ति होती है। इस व्रत के प्रभाव से गृहकलह, मानसिक व्यथा, आर्थिक समस्याओं तथा कार्य में बाधाओं आदि से मुक्ति प्राप्त होती है। गणपति विघ्नहर्ता हैं तथा उनका व्रत साधक को आत्मबल, धैर्य एवं लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सक्षम बनाता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation