

टिप्पणी: सभी समय २४:००+ प्रारूप में नई दिल्ली, भारत के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय २४:०० से अधिक हैं और आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।
श्रील विश्वनाथ चक्रवर्ती ठाकुर (1638-1708 ई.) श्री नरोत्तम दास ठाकुर जी की शिष्य परम्परा से थे। विश्वनाथ जी ने श्री राधा रमण चक्रवर्ती से दीक्षा ली थी। विवाहित होते हुये भी, विश्वनाथ उदासीन थे तथा शीघ्र ही उन्होंने पारिवारिक जीवन को त्याग दिया। तदुपरान्त वे वृन्दावन धाम आये तथा राधा-कुण्ड के निकट भगवान श्री कृष्ण का भजन-पूजन किया।
विश्वनाथ चक्रवर्ती ठाकुर ने श्री राधा-गिरिधारी की शुद्ध भक्ति के विज्ञान पर चालीस से अधिक संस्कृत पुस्तकें लिखीं। उन्होंने श्रीमद्भागवतम, भगवद-गीता, श्रील रूप गोस्वामी, कवि कर्णपुरा तथा श्री नरोत्तम दास ठाकुर की रचनाओं पर सर्वाधिक मधुर एवं उच्च अनुभूति वाली रसिक टीकाओं अथवा भाष्यों की रचना की।
हिन्दु चन्द्र कैलेण्डर के अनुसार श्रील विश्वनाथ चक्रवर्ती ठाकुर माघ (माधव) चन्द्र माह में गौर पक्ष, पञ्चमी को अन्तर्धान हो गये थे। उनकी समाधि श्री राधा गोकुलानन्द मन्दिर के प्राङ्गण में स्थित है।