devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

भगवान बदरीनाथ आरती - हिन्दी गीतिकाव्य

DeepakDeepak

भगवान बदरीनाथ आरती

जय जय श्री बदरीनाथ आरती भगवान बदरीनाथ को समर्पित है। भगवान बदरीनाथ भगवान विष्णु का ही एक नाम है।

॥ भगवान बदरीनाथ आरती ॥

जय जय श्री बदरीनाथजयति योग ध्यानी॥

जय जय श्री बदरीनाथजयति योग ध्यानी॥

जय जय श्री बदरीनाथ...॥

निर्गुण सगुण स्वरूप,मेधवर्ण अति अनूप।

सेवत चरण सुरभूप,ज्ञानी विज्ञानी॥

जय जय श्री बदरीनाथ...॥

झलकत है शीश छत्र,छवि अनूप अति विचित्र।

बरनत पावन चरित्रसकुचत बरबानी॥

जय जय श्री बदरीनाथ...॥

तिलक भाल अति विशाल,गल में मणि मुक्त-माल।

प्रनतपाल अति दयाल,सेवक सुखदानी॥

जय जय श्री बदरीनाथ...॥

कानन कुण्डल ललाम,मूरति सुखमा की धाम।

सुमिरत हों सिद्धि काम,कहत गुण बखानी॥

जय जय श्री बदरीनाथ...॥

गावत गुण शम्भु, शेष,इन्द्र, चन्द्र अरु दिनेश।

विनवत श्यामा हमेशजोरी जुगल पानी॥

जय जय श्री बदरीनाथ...॥

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
❮
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation