devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2019 ज्येष्ठ गौरी आवाहन का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2019 ज्येष्ठ गौरी आवाहन

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
ज्येष्ठ गौरी आवाहन
5वाँ
सितम्बर 2019
Thursday / गुरुवार
ज्येष्ठ गौरी पूजा
Jyeshtha Gauri Puja

ज्येष्ठ गौरी आवाहन समय

ज्येष्ठ गौरी आवाहन बृहस्पतिवार, सितम्बर 5, 2019 को
ज्येष्ठ गौरी आवाहन मुहूर्त - 06:28 ए एम से 03:40 पी एम
अवधि - 09 घण्टे 11 मिनट्स
ज्येष्ठ गौरी पूजा शुक्रवार, सितम्बर 6, 2019 को
ज्येष्ठ गौरी विसर्जन शनिवार, सितम्बर 7, 2019 को
अनुराधा नक्षत्र प्रारम्भ - सितम्बर 04, 2019 को 03:38 पी एम बजे
अनुराधा नक्षत्र समाप्त - सितम्बर 05, 2019 को 03:40 पी एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

ज्येष्ठ गौरी आवाहन 2019

ज्येष्ठ गौरी पूजा एक महाराष्ट्रीयन त्यौहार है, जो मुख्य रूप से मराठी समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाता है। यह एक पारम्परिक हिन्दु पर्व है जो विशेष रूप से महाराष्ट्र एवं इसके समीपवर्ती क्षेत्रों में गणेश चतुर्थी के उत्सव के समय मनाया जाता है। यह पूजन देवी गौरी के स्वागत एवं प्रतिष्ठापन से सम्बन्धित है। यह धार्मिक अनुष्ठान भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर किया जाता है। यह पर्व देवी गौरी के मायके से ससुराल आगमन के भाव से मनाया जाता है।

ज्येष्ठ गौरी आवाहन की यह विधि कुल-परम्परा से सम्बन्धित होती है। विशेषतः महाराष्ट्र में यह मान्यता है कि गणेश जी के उपरान्त देवी गौरी उनके घर पधारती हैं, जिसे गौरी आवाहन कहा जाता है। यह आगमन सामान्यतः गणेश चतुर्थी के तृतीय, चतुर्थ अथवा पञ्चम दिवस पर होता है। आवाहन के अगले दिन गौरी पूजन, तदुपरान्त गौरी विसर्जन किया जाता है। कुछ परिवारों में गौरी दो मूर्तियों के रूप में लायी जाती हैं जिन्हें ज्येष्ठा गौरी या माहेरच्या गौरी अर्थात् मायके से पधारी गौरी कहा जाता है।

इस आवाहन विधि में धातु, मिट्टी, पत्थर अथवा लकड़ी से निर्मित माता गौरी की मूर्ति को अत्यन्त श्रद्धा एवं शुद्धता से घर में लाया जाता है। मूर्ति को घर लाने से पूर्व गौरी आवाहन की विशेष तैयारी की जाती है, जिसके अन्तर्गत पूजन स्थल को स्वच्छ करके रंगोली, तोरण, मंगल-कलश आदि की स्थापना की जाती है। गौरी आगमन के समय स्त्रियाँ पारम्परिक लोकगीतों का गायन करती हैं तथा देवी को आदरपूर्वक घर में आमन्त्रित करती हैं।

देवी गौरी के आगमन पर उन्हें सोलह शृङ्गार अर्पित किये जाते हैं, जिसमें साड़ी, चुनरी, कन्घी, चूड़ियाँ, बिन्दी, काजल, इत्र, वस्त्र, हार, कंगन सहित विभिन्न प्रकार के आभूषण भी सम्मिलित होते हैं। माता को सामर्थ्यानुसार स्वर्णाभूषणों एवं रेशमी वस्त्रों से अलङ्कृत किया जाता है तथा पान-सुपारी, हल्दी-कुमकुम, नारियल आदि भी अर्पित किये जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार जो स्त्री श्रद्धापूर्वक ज्येष्ठ गौरी आवाहन करती है, उसे जीवन में सुख-सौभाग्य, शान्ति एवं सन्तति सुख प्राप्त होता है। गौरी माता का आगमन घर में शक्ति, शुभता एवं सौन्दर्य का प्रतीक माना जाता है।

इस आवाहन के समय गौरी पूजन किया जाता है तथा अगले एक या दो दिन तक गौरी माता को घर में ही विराजमान किया जाता है। इस अवधि में घर का वातावरण पूर्णतः पवित्र एवं उत्सवमय रहता है। स्त्रियाँ देवी से कल्याण, ऐश्वर्य एवं सुख-सौभाग्य की कामना करती हैं। माता को पूरनपोली, लड्डू, चवळी भाजी, वरण-भात आदि पारम्परिक मराठी व्यञ्जन अर्पित किये जाते हैं।

गौरी पूजन के उपरान्त निर्धारित दिन पर गौरी विसर्जन किया जाता है। विसर्जन से पूर्व पुनः देवी गौरी का पूजन, आरती एवं गीतों के गायन सहित विदाई की जाती है। विसर्जन का कार्य अधिकांशतः स्त्रियाँ ही करती हैं तथा इसे पुत्री को विदा करने के भाव से ही किया जाता है। अतः ज्येष्ठ गौरी आवाहन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, अपितु देवी के प्रति श्रद्धा, स्त्रीत्व, सन्तान-सुख एवं पारिवारिक मङ्गल की भावना से प्रेरित एक गहन सांस्कृतिक परम्परा है, जो शास्त्रीय एवं लोक दोनों स्तरों पर प्रतिष्ठित है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation