devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2017 ज्येष्ठ गौरी विसर्जन का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए

DeepakDeepak

2017 ज्येष्ठ गौरी विसर्जन

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
ज्येष्ठ गौरी विसर्जन
31वाँ
अगस्त 2017
Thursday / गुरुवार
ज्येष्ठ गौरी पूजा
Jyeshtha Gauri Puja

ज्येष्ठ गौरी विसर्जन समय

ज्येष्ठ गौरी विसर्जन बृहस्पतिवार, अगस्त 31, 2017 को
ज्येष्ठ गौरी विसर्जन मुहूर्त - 06:25 ए एम से 04:18 पी एम
अवधि - 09 घण्टे 52 मिनट्स
ज्येष्ठ गौरी आवाहन सोमवार, अगस्त 28, 2017 को
ज्येष्ठ गौरी पूजा मंगलवार, अगस्त 29, 2017 को
मूल नक्षत्र प्रारम्भ - अगस्त 30, 2017 को 01:24 पी एम बजे
मूल नक्षत्र समाप्त - अगस्त 31, 2017 को 04:18 पी एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2017 ज्येष्ठ गौरी विसर्जन

ज्येष्ठ गौरी विसर्जन महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला एक प्रमुख धार्मिक अनुष्ठान है। यह पर्व मुख्यतः मराठी समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाता है। ज्येष्ठ गौरी विसर्जन विशेषतः तीन दिवसीय ज्येष्ठ गौरी पूजा पर्व का अन्तिम दिवस है। ज्येष्ठ गौरी पूजा के अन्तर्गत प्रथम दिवस पर गौरी आवाहन, द्वितीय दिवस पर गौरी पूजन तथा तृतीय दिवस पर गौरी विसर्जन किया जाता है। यहाँ विसर्जन का तात्पर्य प्रतिमा को जल में विसर्जित करना नहीं है, अपितु देवी के मायके से आगमन एवं पुनः विदाई का प्रतीक है।

जिस प्रकार महाराष्ट्र में भगवान गणपति का आवाहन एवं विसर्जन उत्साहपूर्वक किया जाता है, उसी प्रकार माता गौरी का पूजन एवं विसर्जन भी श्रद्धा तथा भक्तिपूर्वक सम्पन्न किया जाता है। देवी गौरी को शक्ति, सौभाग्य एवं शान्ति की अधिष्ठात्री माना जाता है।

स्कन्दपुराण एवं देवीभागवतपुराण आदि धर्मशास्त्रों में गौरी व्रत एवं पूजन करने के फलस्वरूप सौभाग्य, सन्तति तथा समृद्धि की प्राप्ति का उल्लेख प्राप्त होता है। व्रतराज एवं कल्पद्रुम-तन्त्र जैसे निबन्ध ग्रन्थों में भी गौरी पूजन एवं विसर्जन की प्रक्रिया का विधान वर्णित किया गया है।

ज्येष्ठ गौरी विसर्जन पूजा विधि

ज्येष्ठ गौरी विसर्जन के दिन व्रती स्त्रियाँ प्रातःकाल स्नान कर गौरी माता का पुनः शृङ्गार करके पूजन करती हैं। देवी को फल, पुष्प, नैवेद्य तथा सोलह शृङ्गार अर्पित किये जाते हैं। परिवार की स्त्रियाँ आरती उतारती हैं तथा मंगल-गीतों का गायन करती हैं। तत्पश्चात् देवी से प्रार्थना की जाती है कि वे पुनः अगले वर्ष घर में पधारें तथा परिवार को सौभाग्य, आरोग्य एवं समृद्धि प्रदान करें।

तदुपरान्त देवी गौरी को पालकी में विराजमान कर विशाल शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें कोली समुदाय के लगभग सभी लोग सम्मिलित होते हैं। भक्तगण अपने-अपने घरों के बाहर देवी माँ की आरती करते हैं। महिलायें पारम्परिक गीत गाती हैं, जिनमें "गौरी आली घरा, लाडु दे बरा...।" आदि गीत सम्मिलित होते हैं। इस अवसर पर देवी को पुत्री अथवा बहन की भाँति विदा किया जाता है। भक्तगण गौरी माता को केवल देवी ही नहीं, अपितु परिवार का अभिन्न अङ्ग मानकर पूजा करते हैं।

विसर्जन हेतु देवी गौरी को नौका पर सवार करके समुद्र में ले जाया जाता है। तदुपरान्त प्रतीकात्मक रूप से विसर्जन करने हेतु देवी गौरी के मुखौटे को तीन बार समुद्र के जल में डुबाया जाता है। तत्पश्चात् नौका पर उपस्थित पुरोहित जी समुद्र का जल तट पर उपस्थित सभी लोगों पर छिड़कते हैं। देवी माँ के मुखौटे को अगले वर्ष के पूजन हेतु सुरक्षित रख दिया जाता है। विसर्जन के समय स्त्रियाँ अपनी सन्तान एवं पति के दीर्घायु तथा कुटुम्ब के कल्याण की कामना से प्रार्थना करती हैं।

इस प्रकार से ज्येष्ठ गौरी विसर्जन सम्पन्न होता है। हिन्दु धर्म में प्रचलित विभिन्न पूजन पद्धतियों में पूजन की यह भी एक परम्परा है जिसमें आराध्य देवता का आवाहन किया जाता है, पूजन के पश्चात् विदा किया जाता है तथा आगामी वर्ष पुनः आगमन हेतु आमन्त्रित किया जाता है। अतः ज्येष्ठ गौरी विसर्जन केवल एक अनुष्ठान नहीं, अपितु देवी शक्ति के प्रति श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था का प्रतीक है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation