devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

हनुमान प्रश्नावली - हनुमान ज्योतिष ग्रन्थ की त्रिकोण प्रश्नावली

DeepakDeepak

हनुमान प्रश्नावली

हनुमान प्रश्नावली

श्री रामचन्द्र जी के परम भक्त और भगवान शिव के अवतार माने जाने वाले श्री हनुमान जी महाराज बल, बुद्धि, विद्या और ज्ञान में शिरोमणि हैं। हनुमान जी महाराज कलियुग में सबसे प्रभावी भगवान माने गये हैं। वे अपने भक्तों की हर तरह से रक्षा एवं सहायता करते हैं। ज्योतिष में भी हनुमान जी महाराज का एक ग्रन्थ प्रचलित है, जिसे हनुमान ज्योतिष के नाम से जाना जाता है। हनुमान ज्योतिष के आधार पर निर्मित यह त्रिकोण प्रश्नावली हनुमान जी की विशेष कृपा का अनुभव कराती है जिसकी सहायता से आप महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।

01 43 32 21 35 12 04 23 15 48 09 30 22 49 42 06 38 41 19 36 20 47 13 37 08 31 03 45 25 24 16 29 34 33 26 40 14 46 10 27 05 17 07 44 39 28 18 11 02

हनुमान प्रश्नावली का प्रयोग कैसे करें?

सबसे पहले तो पवित्र तन और मन से श्री रामचन्द्र जी का और हनुमान जी महाराज का ध्यान करें। फिर नेत्र बन्द करके हनुमान जी के चरणों में प्रणाम करते हुये अपने प्रश्न को कह दें और उनसे उचित मार्गदर्शन का निवेदन करें। इसके पश्चात तुलसी की माला से 108 बार पवित्रतम् नाम मन्त्र राम-राम का जप करें। इसके बाद ॐ हं हनुमते नमः का 11 बार जपकर अपने दायें हाथ की उंगली से या अथवा कर्सर से इन 49 अंकों में से किसी एक अंक पर स्पर्श करें।

प्रश्नावली के नियम -

  • प्रश्न के समय में तन-मन शुद्ध रखें।
  • एक ही प्रश्न को बार-बार न पूँछें।
  • एक ही व्यक्ति दिन में अधिकतम 3 से ज्यादा प्रश्न न पूँछें।
Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation