devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2025 विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी उपवास का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए

DeepakDeepak

2025 विघ्नराज संकष्टी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
विघ्नराज संकष्टी
10वाँ
सितम्बर 2025
Wednesday / बुधवार
विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी
Vighnaraja Ganesha

विघ्नराज संकष्टी का समय

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी बुधवार, सितम्बर 10, 2025 को
Krishna Dashami संकष्टी के दिन चन्द्रोदय - 08:53 पी एम
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 10, 2025 को 03:07 ए एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - सितम्बर 11, 2025 को 12:15 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2025 विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी

अमान्त हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार, भाद्रपद माह (पूर्णिमान्त आश्विन माह) की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, विघ्नराज संकष्टी के रूप में मनायी जाती है। इस अवसर पर भगवान विघ्नराज का पूजन एवं व्रत किया जाता है। भगवान विघ्नराज, भगवान गणेश के अष्टविनायक रूपों में सातवें स्वरूप हैं। गणेश जी के इस रूप का पूजन करने से समस्त प्रकार के विघ्नों का निवारण होता है तथा कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

हिन्दु पौराणिक कथाओं के अनुसार एक समय गणेश जी विघ्नासुर का अन्त करने हेतु प्रकट हुये किन्तु गणेश जी की शक्ति एवं पराक्रम का दर्शन कर विघ्नासुर ने उनकी शरण ग्रहण कर ली। विघ्नासुर द्वारा क्षमा-याचना एवं स्तुति करने पर गणेश जी प्रसन्न हुये तथा उसे वरदान माँगने को कहा। विघ्नासुर ने वरदान स्वरूप गणेश जी से अपने नाम के साथ उसका नाम जोड़ने का आग्रह किया। अतः वरदान की पूर्ति हेतु भगवान गणेश विघ्नराज के नाम से प्रतिष्ठित हुये।

मुद्गल पुराण में भगवान विघ्नराज के प्रादुर्भाव से सम्बन्धित वर्णन के अनुसार ममतासुर नामक दैत्य के संहार हेतु गणेश जी स्वयं भगवान विघ्नराज के रूप में प्रकट हुये थे। द्वापरयुग में भगवान कृष्ण ने अपने अपहृत पौत्र अनिरुद्ध की प्राप्ति हेतु लोमश ऋषि के सुझाव पर यह उत्तम व्रत किया था। व्रत के फलस्वरूप बाणासुर का संहार कर उन्होंने अनिरुद्ध को मुक्त कराया था।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation