
टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।
जीवित्पुत्रिका व्रत एक अत्यन्त महत्त्वपूर्ण उपवास दिवस है। जीवित्पुत्रिका व्रत में, मातायें अपनी सन्तानों की सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिये पूरे दिन तथा पूरी रात तक निर्जला उपवास करती हैं। यह व्रत स्त्रियों की तपस्या, मातृत्व प्रेम एवं निष्ठा का प्रतीक है। श्रद्धापूर्वक यह व्रत करने से सन्तान दीर्घायु, निरोगी, तेजस्वी एवं सुख-सम्पन्न होती है।
पूर्णिमान्त हिन्दु चन्द्र कैलेण्डर के अनुसार, जीवित्पुत्रिका व्रत आश्विन माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी के दिन किया जाता है। यह उपवास मुख्य रूप से भारत के बिहार, झारखण्ड तथा उत्तर प्रदेश में किया जाता है। नेपाल में, जीवित्पुत्रिका व्रत, जितिया व्रत के रूप में लोकप्रिय है।
हेमाद्रि में इस व्रत को पुत्रीय व्रत के नाम से वर्णित किया गया है। हेमाद्रि से उद्धृत एवं व्रत-परिचय में वर्णित जीवित्पुत्रिका व्रत की विधि इस प्रकार है -