devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

1933 शीतला सप्तमी पूजा का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

1933 शीतला सप्तमी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
शीतला सप्तमी
17वाँ
मार्च 1933
Friday / शुक्रवार
देवी शीतला
Goddess Sheetala

शीतला सप्तमी पूजा समय

शीतला सप्तमी शुक्रवार, मार्च 17, 1933 को
शीतला सप्तमी पूजा मुहूर्त - 06:01 से 18:02
अवधि - 12 घण्टे 01 मिनट
शीतला अष्टमी शनिवार, मार्च 18, 1933 को
सप्तमी तिथि प्रारम्भ - मार्च 16, 1933 को 28:27+ बजे
सप्तमी तिथि समाप्त - मार्च 17, 1933 को 26:08+ बजे

टिप्पणी: सभी समय २४:००+ प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय २४:०० से अधिक हैं और आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

1933 शीतला सप्तमी

शीतला सप्तमी का पर्व शीतला अष्टमी से एक दिन पूर्व मनाया जाता है। पूर्णिमान्त हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी को शीतला सप्तमी मनायी जाती है। अमान्त हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार यह तिथि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में आती है। हालाँकि यहाँ केवल पञ्चाङ्ग के नामों में भिन्नता है, अन्यथा ये पर्व दोनों पञ्चाङ्गों में एक ही दिन मनाया जाता है। ग्रेगोरियन कैलेण्डर के अनुसार यह त्यौहार मार्च या अप्रैल माह में आता है।

शीतला सप्तमी का पर्व देवी शीतला को समर्पित होता है तथा शीतला अष्टमी के अङ्ग के रूप में मनाया जाता है। शीतला अष्टमी को सामान्यतः बासोड़ा के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इस दिन देवी शीतला को बासे व्यञ्जनों का भोग अर्पित किया जाता है। अतः बासोड़ा के दिन शीतला माता को अर्पित किये जाने वाले सभी व्यञ्जन शीतला सप्तमी के दिन तैयार किये जाते हैं। यह पर्व मुख्यतः उत्तर भारत में, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात तथा मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु देवी शीतला से उत्तम स्वास्थ्य एवं विभिन्न रोगों से रक्षा की कामना करते हुये व्रत तथा विविध धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।

मान्यताओं के अनुसार देवी शीतला को माता पार्वती का ही एक दिव्य स्वरूप माना जाता है। देवी शीतला को हाथों में झाड़ू, कलश तथा नीम की पत्तियाँ लिये दर्शाया जाता है, जो स्वच्छता, शीतलता एवं रोग-निवारण के प्रतीक हैं।

भविष्यपुराण एवं स्कन्दपुराण आदि धर्मग्रन्थों में प्राप्त वर्णन के अनुसार देवी शीतला अपने भक्तों को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करती हैं तथा संक्रामक रोगों से उनकी रक्षा करती हैं। देवी शीतला की आराधना करने से चेचक, फोड़े, फुन्सी आदि अनेक प्रकार के त्वचा एवं कुष्ठ रोगों से मुक्ति प्राप्त होती है। जो मनुष्य विधिवत् एवं श्रद्धापूर्वक देवी शीतला का पूजन एवं व्रत करता है, उसके कुल में दाहज्वर, पीतज्वर, विस्फोटक, फोड़े, माता की फुन्सियों के चिन्ह, समस्त प्रकार के नेत्र रोग तथा त्वचा सम्बन्धित अन्य संक्रमण नष्ट हो जाते हैं।

शीतला सप्तमी की परम्परायें

हिन्दु धर्म के अनुयायियों द्वारा शीतला सप्तमी का पर्व अत्यन्त श्रद्धा एवं भक्तिपूर्वक मनाया जाता है। इस दिन भक्तगण अपनी सामर्थ्यानुसार निर्जला अथवा फलाहार व्रत का पालन करते हैं। देवी माँ का आशीर्वाद ग्रहण करने हेतु भक्त उनके मन्दिर में दर्शन करने जाते हैं। इस अवसर पर देवी शीतला माता के मन्दिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

बासोड़ा, अर्थात् शीतला अष्टमी के दिन देवी शीतला को अर्पित किये जाने वाले व्यञ्जन एक दिन पूर्व शीतला सप्तमी को तैयार किये जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार बासोड़ा के दिन चूल्हा जलाना अथवा भोजन पकाना वर्जित होता है। अतः भक्त एक दिन पूर्व ही शीतला सप्तमी को भोजन तैयार करते हैं तथा शीतला अष्टमी के दिन उसे देवी माँ को अर्पित कर प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।

शीतला सप्तमी पर बासोड़ा हेतु तैयार किये जाने वाले व्यञ्जन

उत्तर भारत में मुख्य रूप से बासोड़ा के अवसर पर दही बड़े, पकोड़ी, चाट-पापड़ी, पूड़ी एवं पुआ आदि पकवान देवी शीतला को अर्पित किये जाते हैं। इसके अतिरिक्त शीतलता प्रदान करने वाले पदार्थ जैसे दही, चावल, गुड़ व छाछ आदि का भोग लगाया जाता है। राजस्थान एवं मारवाड़ आदि क्षेत्रों में देवी माँ को बाजरे की रोटी, बाजरे की खिचड़ी एवं खीर आवश्यक रूप से अर्पित की जाती है। यह पर्व शीत ऋतु से ग्रीष्म ऋतु के संक्रमण काल में आता है। मान्यताओं के अनुसार चेचक, माता आदि त्वचा रोग इस समय अधिक होते थे। अतः व्रत करने से एवं नीम, हल्दी के प्रयोग सहित शीतल आहार ग्रहण करने से संक्रमण की सम्भावना कम हो जाती है।

शीतला सप्तमी की प्रचलित पूजा-विधि

यहाँ शीतला सप्तमी की सामान्य एवं लोक-प्रचलित पूजा विधि वर्णित की गयी है। क्षेत्रीय विविधता एवं कुल परम्परा के अनुसार पूजा विधि में अन्तर हो सकता है।

  • सर्वप्रथम प्रातःकाल जल में नीम की पत्तियाँ डालकर स्नान आदि दैनिक कृत्यों से निवृत्त हो जायें एवं स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • घर के द्वार पर नीम की पत्तियाँ लगायें।
  • तदुपरान्त शीतला माता के मन्दिर में जाकर शीतल जल, दही, छाछ एवं हल्दी आदि से उनका अभिषेक करें तथा उन्हें पुष्प, हल्दी, अक्षत् एवं नीम की पत्तियाँ अर्पित करें।
  • देवी शीतला की स्तुति एवं भजन आदि का गायन करते हुये एक दिवसीय व्रत का पालन करें।
  • अगले दिन बासोड़ा के अवसर पर प्रातःकाल देवी शीतला का पूजन कर उन्हें एक दिन पूर्व बनाये हुये व्यञ्जन अर्पित करें।
  • तदुपरान्त अपने कुटुम्ब एवं बालकों के आरोग्य एवं कल्याण हेतु प्रार्थना कर व्रत सम्पन्न करें।
  • अन्त में कुटुम्ब सहित प्रसाद ग्रहण कर व्रत का समापन करें।
Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation