

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका सितम्बर मास कैसा रहेगा -
आपको कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। आपकी कार्यकुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। आप अपने क्षेत्र को बदलने के विषय में सोच-विचार कर सकते हैं। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से आपको सम्मान प्राप्त होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो इस महीने सफलता मिल सकती है। घरेलू खर्चों को घटाने में सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।
परिवार के किसी सदस्य के विवाह की चिन्ता रहेगी। पर्यटन से जुड़े व्यवसाय में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। आप जिनकी सहायता करेंगे, वे लोग आपके ऊपर आरोप लगा सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। व्यापार में विरोधियों को लेकर थोड़े सावधान रहेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ी टेंशन ले सकते हैं। विलम्ब के साथ कार्य पूर्ण होंगे।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।