

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -
शुभ राशिफल: परिस्थितियाँ और भाग्य आपके पक्ष में हैं। सम्पत्ति से धन लाभ मिल सकता है। आय के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आपको कुछ रोचक साहित्य अथवा वेबसीरीज देखने को मिल सकती है। दूसरे भाव का शुक्र एवं केतु आपको करियर में कुछ बदलाव करने के मौके देगा। दोस्तों की मदद करनी पड़ सकती है। विपरीत लिङ्ग के मित्र से प्रेम हो सकता है। आप अपने मन की ही करेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से आपको बहुत ही अच्छा धन लाभ हो सकता है। रविवार से गुरुवार अत्यधिक शुभ समय रहेगा।
अशुभ राशिफल: बेरोजगार लोगों को नौकरी के लिये भटकना पड़ सकता है। प्रत्येक कार्य सोच-समझकर और सावधानीपूर्वक करें। नसों में खिंचाव और दर्द की शिकायत रहेगी। बड़ी कम्पनी में नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा। लोग आपके सिद्धान्तों का उपहास कर सकते हैं। जिसके कारण आप क्रुद्ध भी अवश्य होंगे। लेकिन दूसरों के चक्कर में अपनी मौलिकता से समझौता न करें। शुक्रवार और शनिवार को व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
समाधान: चावल और तिल मिलाकर शिवलिङ्ग पर अर्पित करें।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।