

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका जून मास कैसा रहेगा -
इस महीने की शुरुआत में कुछ ऐसा होगा, जिससे आपको अत्यधिक प्रशंसा मिलेगी। लेकिन बाद में उसी काम का लोग विरोध कर सकते हैं। निजी कम्पनियों में नौकरी कर रहे जातकों को अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ दी जा सकती हैं। व्यापार में बड़ा निवेश करने के लिये समय उत्तम है। आपके नये मित्र बन सकते हैं। अधूरे कार्यों को पूरा करने में आप अधिक रूचि लेंगे। उच्च पदासीन लोगों को नयी नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं।
महत्त्वपूर्ण कार्यों को महीने की शुरुआत में न करें। कानूनी मामलों में अचानक परेशानी बढ़ने की सम्भावना है। जॉब बदलने को लेकर जल्दबाजी न करें। रिलेशनशिप के मुद्दों को धैर्य के साथ सुलझायें। नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। अपनी बात और विचार को लेकर जड़ न बनें। माह की शुरुआत में सन्तान से पेट के विकार जन्म ले सकते हैं। सन्तान पर ज्यादा पाबन्दियाँ थोपने से बचें। तीसरे सप्ताह के दौरान सन्तान के कारण आप परेशान हो सकते हैं।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।