

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका नवम्बर मास कैसा रहेगा -
किसी नये प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। व्यवसाय में कुछ आवश्यक परिवर्तन करेंगे। अपनी कार्यशैली में बड़ा परिवर्तन करेंगे। महीने के पूर्वार्ध में आपको करियर में विशेष सफलता मिल सकती है। करियर को लेकर विदेश यात्रा कर सकते हैं। इस महीने आप अपने लक्ष्यों को लेकर अत्यन्त आक्रामक रहने वाले हैं। नजदीकी सम्बन्धों में प्रेम और मिठास घुली हुयी रहेगी। उच्च नेतृत्व से जुड़े लोगों के लिये यह महीना नयी उपलब्धियों से युक्त रहने वाला है। बुध की तृतीय भाव में स्थिति के कारण आपकी संवादशैली में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों का आयोजन कर सकते हैं।
तीसरे सप्ताह में मंगल के दूसरे भाव में गोचर के कारण आप थोड़े आक्रामक हो सकते हैं। अनावश्यक कार्यों में अपना धन बर्बाद न करें। परिजनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। कार्यक्षेत्र में शत्रु सक्रिय रहेंगे। आँखों के रोग परेशानी खड़ी कर सकते हैं। विवादित मामलों से दूरी बनाकर रखें। नकारात्मक विचार वाले लोगों से दूर रहें। रेल माध्यम से यदि यात्रा कर रहे हैं तो सामान को लेकर सावधानी रखें। विचारों में चंचलता के कारण समस्या हो सकती है।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।