

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -
शुभ राशिफल: आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रसिद्धि मिलेगी। रिश्तेदारों के आगमन से घर में चहल-पहल बढ़ेगी। अच्छे मित्रों के साथ सम्बन्ध बनेंगे। धार्मिक स्थल में एकान्त में समय बिताने की इच्छा होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। मार्केट में आपकी छवि मजबूत बनने वाली है। युवा नयी स्किल सीखने का प्रयास कर सकते हैं। सन्तान को करियर में अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी कार्यों में आ रहे विघ्न दूर होंगे। इस सप्ताह मंगलवार से शुक्रवार तक का समय अत्यधिक शुभ है।
अशुभ राशिफल: अपने काम को दूसरों से बाँटना सीखें, इससे आपका दबाव कम होगा। व्यापार में जो बदलाव करना चाह रहे हैं उसको लेकर मेहनत से पीछे न हटें। अति उत्साह में आपकी दक्षता घट सकती है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबन्ध करने की आवश्यकता है। फर्जी फोन-कॉल्स को लेकर सावधान रहें। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान सावधानी रखें, वरना आर्थिक क्षति उठानी पड़ सकती है। रविवार और शनिवार के दिन इस दृष्टिकोण से नकारात्मक दृष्टिगोचर हो रहे हैं।
समाधान: शिवलिङ्ग पर पञ्चामृत से अभिषेक करें।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।