

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका अगस्त मास कैसा रहेगा -
महीने की शुरुआत में आप अपने काम को लेकर अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। पूर्वजों की सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ प्राप्त होगा। इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पिछले महीने किये गये आर्थिक निवेश से धन लाभ होगा। आप सभी लोगों को प्रसन्न रखने का प्रयास करेंगे। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। बड़े भाई-बहनों की सहायता से अति आवश्यक कार्य पूर्ण हो सकते हैं। पुरुष जातकों को किसी महिला सहकर्मी की वजह से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। अगस्त 17 के बाद रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में गति आयेगी।
किसी की भावनाओं का अपमान न करें। दिखावे के चक्कर में आप क्षमता से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। अचल सम्पत्ति को लेकर चलने वाले विवादों पर समझौता करना हितकर होगा। चौथे सप्ताह में पिता के साथ वैचारिक तनाव उभर के सामने आ सकते हैं। हित शत्रुओं से सावधान रहें। लोग आपको भरोसे में लेकर आपके साथ छल कर सकते हैं। महीने का द्वितीय और चतुर्थ सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।