devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2025 योगेश्वर द्वादशी का दिन और पूजा का समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2025 योगेश्वर द्वादशी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
योगेश्वर द्वादशी
2वाँ
नवम्बर 2025
Sunday / रविवार
गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु
Lord Vishnu on Garuda

योगेश्वर द्वादशी समय

योगेश्वर द्वादशी रविवार, नवम्बर 2, 2025 को
3वाँ नवम्बर को, द्वादशी पारण समय - 06:15 से 08:24
पारण के दिन द्वादशी सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी।
द्वादशी तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 01, 2025 को 19:01 बजे
द्वादशी तिथि समाप्त - नवम्बर 02, 2025 को 15:37 बजे

टिप्पणी: सभी समय २४:००+ प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय २४:०० से अधिक हैं और आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

योगेश्वर द्वादशी 2025

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि को योगेश्वर द्वादशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु को समर्पित व्रत एवं पूजन किया जाता है। समस्त योगियों का स्वामी होने के कारण भगवान विष्णु को योग-योगेश्वर अथवा योगेश्वर भी कहा जाता है। अतः भगवान विष्णु के योगेश्वर स्वरूप को समर्पित होने के कारण इसे योगेश्वर द्वादशी कहा जाता है। योगेश्वर द्वादशी को वृन्दावन द्वादशी, चिकुला द्वादशी, क्षीरब्दी द्वादशी तथा गरुड़ द्वादशी आदि नामों से भी जाना जाता है।

हालाँकि नारदपुराण में प्राप्त वर्णन के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वादशी को भगवान दामोदर की पूजा-अर्चना करनी चाहिये। अतः इस द्वादशी को दामोदर द्वादशी भी कहा जाता है। भगवान विष्णु के विभिन्न नामों में से एक नाम दामोदर भी है। दाम का अर्थ है रस्सी तथा उदर का अर्थ है पेट, अर्थात् दामोदर का अर्थ हुआ जिनके पेट के चारों ओर रस्सी बँधी है। यह नाम भगवान श्रीकृष्ण की ऊखल बन्धन लीला से सम्बन्धित है। कार्तिक मास को दामोदर मास भी कहा जाता है, अतः इस द्वादशी को दामोदर द्वादशी कहने का यह भी एक कारण हो सकता है।

कार्तिक शुक्ल द्वादशी व्रत एवं पूजा विधि

नारदपुराण में वर्णित कार्तिक शुक्ल द्वादशी व्रत विधान के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वादशी के पावन अवसर पर उपवास कर पालन करते हुये व्रती को एक आढक, अर्थात् चार सेर दुग्ध, चार सेर दही तथा चार सेर घृत से भगवान दामोदर का अभिषेक करें। अभिषेक करते हुये ॐ नमो दामोदराय। मन्त्र का उच्चारण करें तथा इसी मन्त्र से मधु, घृत एवं तिल के मिश्रण की एक सौ आठ आहुतियाँ प्रदान करें।

तदुपरान्त संयम-नियम का पालन करते हुये तीनों समय श्रीहरि की पूजा में तत्पर रहें तथा रात्रिकाल में भक्तिपूर्वक जागरण करें। प्रातःकाल नित्य कर्मों से निवृत्त होकर सुन्दर कमल के पुष्पों द्वारा प्रभु का पूजन करें। तत्पश्चात् घृत मिश्रित तिलों के द्वारा पुनः एक सौ आठ आहुतियाँ प्रदान करें। हवन सम्पन्न होने पर श्रद्धापूर्वक पाँच प्रकार के खाद्य पदार्थों से युक्त अन्न ब्राह्मण को दान करें। दान करते समय निम्नोक्त मन्त्र का उच्चारण करते हुये प्रार्थना करें -

दामोदर जगन्नाथ सर्वकारणकारण।
त्राहि मां कृपया देव शरणागतपालकः॥

भावार्थ - "हे दामोदर! हे जगन्नाथ! आप समस्त कारणों के भी कारण हैं। शरणागतों की रक्षा करने वाले हे देव! कृपया मेरी रक्षा कीजिये।"

इस प्रकार कुटुम्ब युक्त श्रोत्रिय ब्राह्मणों को यथाशक्ति दान एवं दक्षिणा प्रदान कर उन्हें भोजन करायें। तदुपरान्त स्वयं भी कुटुम्बीजनों सहित भोजन ग्रहण करें। उपरोक्त विधि के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वादशी व्रत का पालन करने से मनुष्य को दो सहस्र अश्वमेध यज्ञों का फल प्राप्त होता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation