devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2027 वैकुण्ठ एकादशी, मुक्कोटी एकादशी व्रत का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए

DeepakDeepak

2027 वैकुण्ठ एकादशी व्रत

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
वैकुण्ठ एकादशी व्रत

कोई नहीं
देवी लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु
Lord Vishnu with Goddess Lakshmi

वर्ष 2027 में कोई वैकुण्ठ एकादशी व्रत नहीं है।

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2027 वैकुण्ठ एकादशी, मुक्कोटी एकादशी

समय - वैकुण्ठ एकादशी हिन्दु कैलेण्डर में धनुर सौर माह के दौरान पड़ती है। तमिल कैलेण्डर में धनुर माह अथवा धनुर्मास को मार्गाज्ही मास भी कहते हैं। धनुर्मास के दौरान दो एकादशी आती हैं जिसमें से एक शुक्ल पक्ष के दौरान और दूसरी कृष्ण पक्ष के दौरान आती है। जो एकादशी शुक्ल पक्ष के दौरान आती है उसे वैकुण्ठ एकादशी कहते हैं। क्योंकि वैकुण्ठ एकादशी का व्रत सौर मास पर निर्धारित होता है इसीलिए यह कभी मार्गशीर्ष चन्द्र माह में और कभी पौष चन्द्र माह में हो जाती है। अंग्रेजी कैलेण्डर के अनुसार एक साल में कभी एक, कभी दो और कभी कोई वैकुण्ठ एकादशी नहीं होती है।

लाभ - वैकुण्ठ एकादशी को मुक्कोटी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। एसी मान्यता है कि इस दिन वैकुण्ठ, जो की भगवान विष्णु का निवास स्थान है, का द्वार खुला होता है। जो श्रद्धालु इस दिन एकादशी का व्रत करते हैं उनको स्वर्ग की प्राप्ति होती है और उन्हें जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिल जाती है।

वैकुण्ठ एकादशी का दिन तिरुपति के तिरुमला वेन्कटेशवर मन्दिर और श्रीरंगम के श्री रंगनाथस्वामी मन्दिर में बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।

मलयालम कैलेण्डर में, जिसका केरल में अनुसरण होता है, वैकुण्ठ एकादशी को स्वर्ग वथिल एकादशी कहते हैं।

एकादशी व्रत का पारण

एकादशी के व्रत को समाप्त करने को पारण कहते हैं। एकादशी व्रत के अगले दिन सूर्योदय के पश्चात् पारण किया जाता है। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले करना अति आवश्यक है। यदि द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले समाप्त हो गयी हो तो एकादशी व्रत का पारण सूर्योदय के पश्चात् ही होता है। द्वादशी तिथि के भीतर पारण न करना पाप करने के समान होता है।

एकादशी व्रत का पारण हरि वासर के दौरान भी नहीं करना चाहिये। जो श्रद्धालु व्रत कर रहे हैं उन्हें व्रत तोड़ने से पहले हरि वासर समाप्त होने की प्रतीक्षा करनी चाहिये। हरि वासर द्वादशी तिथि की पहली एक चौथाई अवधि है। व्रत तोड़ने के लिये सर्वाधिक उपयुक्त समय प्रातःकाल होता है। व्रत करने वाले श्रद्धालुओं को मध्याह्न के दौरान व्रत तोड़ने से बचना चाहिये। कुछ कारणों से यदि कोई प्रातःकाल पारण करने में सक्षम नहीं है तो उसे मध्याह्न के उपरान्त पारण करना चाहिये।

कभी-कभी एकादशी व्रत लगातार दो दिनों के लिये हो जाता है। जब एकादशी व्रत दो दिन होता है तब स्मार्त-परिवारजनों को पहले दिन एकादशी व्रत करना चाहिये। दूसरे दिन वाली एकादशी को दूजी एकादशी कहते हैं। संन्यासियों, विधवाओं तथा मोक्ष प्राप्ति के इच्छुक श्रद्धालुओं को दूजी एकादशी के दिन व्रत करना चाहिये। जब-जब एकादशी व्रत दो दिन होता है तब-तब दूजी एकादशी एवं वैष्णव एकादशी एक ही दिन होती हैं।

भगवान विष्णु का प्रेम एवं स्नेह के इच्छुक परम भक्तों को दोनों दिन एकादशी व्रत करने की सलाह दी जाती है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation