☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

ज्येष्ठ माह त्यौहार हिन्दु कैलेण्डर के लिए

DeepakDeepak

ज्येष्ठ त्यौहार


ज्येष्ठ त्यौहार

ज्येष्ठ माह हिन्दु कैलेण्डर में तीसरा चन्द्र महीना है।

हिन्दु कैलेण्डर में, चन्द्र मास के प्रारम्भ को चिह्नित करने के दो नियम अमान्त एवं पूर्णिमान्त हैं। पूर्णिमान्त में, मास का प्रारम्भ पूर्णिमा के अगले दिन से होता है, पूर्णिमान्त पर आधारित पञ्चांग को पूर्णिमान्त कैलेंडर या पूर्णिमान्त पञ्चांग के रूप में जाना जाता है। अमान्त में, मास का प्रारम्भ अमावस्या के अगले दिन से होता है, अमान्त पर आधारित पञ्चांग को अमान्त कैलेंडर या अमान्त पञ्चांग के रूप में जाना जाता है।

ज्येष्ठ त्यौहारों की सूची

ज्येष्ठ त्यौहारों की सूची

  1. नारद जयन्ती - नारद जयन्ती का पर्व देवर्षि नारद मुनि के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। देवर्षि नारद भगवान नारायण के परम भक्त हैं। वे सदैव भगवान के नाम का स्मरण करते रहते हैं। धर्म ग्रन्थों में प्राप्त वर्णन के अनुसार नारद जी भगवान विष्णु के 24 अवतारों में से हैं।
  2. अपरा एकादशी - अपरा एकादशी
  3. वट सावित्री व्रत - वट सावित्री पूजा
  4. शनि जयन्ती - शनि जयन्ती
  5. गंगा दशहरा - संसार भर के प्राणियों के पापों को हरने वाली गङ्गा के भूमि पर अवतरण दिवस को 'गङ्गा दशहरा' पर्व के नाम से जाना जाता है। राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों के उद्धार के लिये कठोर तपस्या करके गङ्गाजी को स्वर्ग से भूमि पर प्रवाहित होने के लिये आमन्त्रित किया था। गङ्गा दशहरा हिन्दुओं का एक अति महत्वपूर्ण पर्व है।
  6. निर्जला एकादशी - निर्जला एकादशी उन चौबीस एकादशी व्रतों में से एक है, जो भगवान विष्णु की विशेष कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु किया जाता है। इस व्रत में जल का सेवन करना वर्जित होता है।
  7. वट पूर्णिमा व्रत - वट पूर्णिमा व्रत, वट सावित्री व्रत के समान ही है। वट पूर्णिमा के दिन विवाहित महिलायें अपने पति की कुशलता तथा दीर्घायु की कामना से वट पूर्णिमा व्रत करती हैं।
  8. महेश नवमी - महेश नवमी
  9. गायत्री जयन्ती - ज्येष्ठ चन्द्र माह के समय शुक्ल पक्ष की एकादशी को गायत्री जयन्ती का पर्व मनाया जाता है। मतान्तर के कारण श्रावण पूर्णिमा पर भी गायत्री जयन्ती मनायी जाती है। देवी गायत्री को देवी सरस्वती, देवी पार्वती एवं देवी लक्ष्मी का अवतार भी माना जाता है।

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation