Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

पौष माह त्यौहार हिन्दु कैलेण्डर के लिए

DeepakDeepak

पौष त्यौहार


पौष त्यौहार

पौष माह हिन्दु कैलेण्डर में दसवाँ चन्द्र महीना है।

हिन्दु कैलेण्डर में, चन्द्र मास के प्रारम्भ को चिह्नित करने के दो नियम अमान्त एवं पूर्णिमान्त हैं। पूर्णिमान्त में, मास का प्रारम्भ पूर्णिमा के अगले दिन से होता है, पूर्णिमान्त पर आधारित पञ्चांग को पूर्णिमान्त कैलेंडर या पूर्णिमान्त पञ्चांग के रूप में जाना जाता है। अमान्त में, मास का प्रारम्भ अमावस्या के अगले दिन से होता है, अमान्त पर आधारित पञ्चांग को अमान्त कैलेंडर या अमान्त पञ्चांग के रूप में जाना जाता है।

पौष त्यौहारों की सूची

पौष त्यौहारों की सूची

  1. सफला एकादशी - पूर्णिमान्त हिन्दु कैलेण्डर के अनुसार पौष कृष्ण पक्ष एकादशी तथा अमान्त हिन्दु कैलेण्डर के अनुसार मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष एकादशी को सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। रात्रि जागरण सहित सफला एकादशी व्रत करने से सहस्र वर्षों के तप का फल प्राप्त होता है।
  2. पौष पुत्रदा एकादशी - हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार पौष शुक्ल पक्ष एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी के रूप में मनाया जाता है। श्रावण शुक्ल पक्ष एकादशी को भी पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। पौष पुत्रदा एकादशी उत्तर भारतीय प्रदेशों में तथा श्रावण पुत्रदा एकादशी अन्य प्रदेशों में अधिक प्रचलित है।
  3. शाकम्भरी उत्सवारम्भ - शाकम्भरी नवरात्रि, पौष शुक्ल अष्टमी से आरम्भ होकर पौष पूर्णिमा पर समाप्त होती है। पौष शुक्ल अष्टमी को बनादा अष्टमी के नाम से जाना जाता है। हिन्दु धर्म में शाकम्भरी माता को, सब्जियों, फलों तथा हरी पत्तियों की देवी के रूप में पूजा जाता है।
  4. शाकम्भरी पूर्णिमा - शाकम्भरी पूर्णिमा जिसे शाकम्भरी जयन्ती के नाम से भी जाना जाता है, शाकम्भरी नवरात्रि का अन्तिम दिन है। हिन्दु धर्मग्रन्थों में प्राप्त वर्णन के अनुसार पृथ्वीलोक को खाद्य सङ्कट से मुक्त करने हेतु स्वयं देवी भगवती ही देवी शाकम्भरी के रूप में अवतरित हुयी थीं।
  5. पौष पूर्णिमा - पौष पूर्णिमा हिन्दु कैलेण्डर का एक अत्यन्त महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन गङ्गा स्नान करना अत्यन्त पुण्यदायक माना जाता है। यह दिन, माघ माह में एक माह तक की जाने वाली तपस्या के आरम्भ का प्रतीक है। पौष पूर्णिमा के दिन शाकम्भरी जयन्ती भी मनायी जाती है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation