devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2015 ढुण्ढिराज चतुर्थी उपवास का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2015 ढुण्ढिराज चतुर्थी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
ढुण्ढिराज चतुर्थी
21वाँ
फरवरी 2015
Saturday / शनिवार
ढुण्ढिराज विनायक चतुर्थी
Vakratunda Ganesha

ढुण्ढिराज चतुर्थी का समय

ढुण्ढिराज चतुर्थी शनिवार, फरवरी 21, 2015 को
चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त - 10:59 ए एम से 01:13 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 14 मिनट्स
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 08:20 ए एम से 09:08 पी एम
अवधि - 12 घण्टे 48 मिनट्स
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - फरवरी 21, 2015 को 05:01 ए एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - फरवरी 22, 2015 को 02:10 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2015 ढुण्ढिराज चतुर्थी

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि को ढुण्ढिराज चतुर्थी व्रत किया जाता है। मत्स्यपुराण में इसे मनोरथ चतुर्थी के नाम से वर्णित किया गया है। इस दिन भगवान गणेश के ढुण्ढिराज स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है।

रविवार अथवा मंगलवार को पड़ने पर चतुर्थी तिथि विशेष शुभ मानी जाती है तथा इसे अंगारक चतुर्थी कहा जाता है। चतुर्थी व्रत के अतिरिक्त इसकी कथा एवं माहात्म्य भी अत्यन्त पुण्यशाली है। पौराणिक कथाओं के साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में कुछ लोक कथायें भी प्रचलित हैं जिनके श्रवण से गणेश जी के प्रति श्रद्धा एवं भक्ति में वृद्धि होती है।

मत्स्यपुराण में फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी को किये जाने वाले मनोरथ चतुर्थी नामक व्रत का वर्णन प्राप्त होता है। मनोरथ चतुर्थी के अवसर पर नक्तव्रत करने का विधान है, अर्थात् इस दिन रात्रिकाल में एक समय भोजन किया जाता है। फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी को गणेश जी की सुवर्णमयी प्रतिमा का पूजन करके प्रत्येक शुक्ल चतुर्थी को व्रत का पालन करें तथा वर्ष पर्यन्त उक्त मूर्ति का दान कर दें। इस प्रकार व्रत करने से सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं।

वराहपुराण में फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी को अविघ्नकर व्रत करने का विधान वर्णित किया गया है। इस व्रत में स्वर्ण के गणेश जी को तिल का भोग लगाकर ताम्र आदि के पाँच पात्रों में तिल भरकर ब्राह्मण को दान करते हैं। तिलों का ही ब्राह्मण-भोज कराया जाता है तथा स्वयं भी तिलों का ही भोजन एवं पारण करते हैं। चार माह तक करने के उपरान्त पाँचवें माह, आषाढ़ मास में इस व्रत का पारण किया जाता है तथा मूर्ति ब्राह्मण को दान कर दी जाती है।

पूर्वकाल में राजा सगर ने अश्वमेध यज्ञ में, भगवान शिव ने त्रिपुरासुर से युद्ध में तथा भगवान विष्णु ने समुद्रमन्थन में निर्विघ्न सफलता की प्राप्ति हेतु इस व्रत का पालन किया था।

ढुण्ढिराज चतुर्थी व्रत पूजा विधि

मान्यताओं के अनुसार इस दिन गणेश जी की स्वर्ण निर्मित प्रतिमा का षोडशोपचार पूजन करना चाहिये। तदुपरान्त तिलों का हवन एवं दान करना चाहिये। तिलों से नाना प्रकार के व्यञ्जन बनाकर ब्राह्मणों को भोजन करना चाहिये। तदनन्तर मुद्गलपुराण में प्राप्त उल्लेख के अनुसार पञ्चमी तिथि को ब्राह्मण के समक्ष विधिवत् व्रत का पारण करना चाहिये।

इस प्रकार वर्ष पर्यन्त व्रत का पालन करने के उपरान्त उद्यापन करना चाहिये तथा गणेश जी की स्वर्ण प्रतिमा आचार्य को दान कर देनी चाहिये। उक्त विधि से श्रद्धापूर्वक फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी व्रत करने से समस्त सुखों की प्राप्ति होती है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation