devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2012 संकर्षण चतुर्थी उपवास का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2012 संकर्षण चतुर्थी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
संकर्षण चतुर्थी
24वाँ
अप्रैल 2012
Tuesday / मंगलवार
संकर्षण विनायक चतुर्थी
Vinayaka Chaturthi

संकर्षण चतुर्थी का समय

संकर्षण चतुर्थी मंगलवार, अप्रैल 24, 2012 को
चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त - 11:31 ए एम से 02:11 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 41 मिनट्स
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 08:19 ए एम से 10:46 पी एम
अवधि - 14 घण्टे 26 मिनट्स
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 24, 2012 को 08:06 ए एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - अप्रैल 25, 2012 को 10:30 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2012 संकर्षण चतुर्थी

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार वैशाख शुक्ल चतुर्थी के दिन संकर्षण गणेश का व्रत एवं पूजन किया जाता है। संकर्षण गणेश को भगवान गणेश के विभिन्न रूपों में से एक माना जाता है। इस व्रत में विशेष रूप से ब्राह्मणों को शङ्ख का दान किया जाता है। हिन्दु धर्मग्रन्थों में प्राप्त वर्णन के अनुसार भगवान गणेश का प्राकट्य मध्याह्न काल में हुआ था। अतः इस व्रत में मध्याह्न काल के समय भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिये।

वैशाख शुक्ल चतुर्थी व्रत का हिन्दु धर्म में विशेष महत्त्व है। यह व्रत वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को सम्पादित होता है। कुछ क्षेत्रों में शास्त्रीय विधान के अनुसार इस तिथि को सुमुख गणेश की पूजा की जाती है। सुमुख भगवान गणेश के 12 विख्यात नामों में से एक है।

शास्त्रों में चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश की प्रिय तिथि मानी जाती है। गणेशपुराण, स्कन्दपुराण, व्रतराज, धर्मसिन्धु तथा निर्णयसिन्धु आदि धर्मग्रन्थों के अनुसार प्रत्येक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश का व्रत करने से विघ्नों का निवारण, मनोकामनाओं की पूर्ति तथा पुण्य की प्राप्ति होती है। विशेषतः वैशाख मास की चतुर्थी अत्यन्त शुभ मानी जाती है क्योंकि यह मास स्वयं भगवान विष्णु को प्रिय एवं फलदायक माना गया है। गणेशपुराण के अनुसार -

चतुर्थ्यां वैशाखे मासि सुमुखं यः समर्चयेत्।
सर्वविघ्नविनिर्मुक्तः स सुखं लभते नरः॥

अर्थात् - वैशाख मास की चतुर्थी को जो भक्त सुमुख गणपति का पूजन करता है, वह समस्त विघ्नों से मुक्त होकर सुख-सम्पत्ति को प्राप्त करता है।

संकर्षण चतुर्थी व्रत विधि

वैशाख शुक्ल चतुर्थी के दिन व्रत करने की सरल विधि वर्णित की गयी है। हालाँकि क्षेत्रीय एवं कुल परम्परा के आधार पर पूजन विधि में कुछ भेद हो सकता है।

  • सर्वप्रथम प्रातःकाल स्नानादि करके शुद्ध वस्त्र धारण करें तथा व्रत का सङ्कल्प ग्रहण करें।
  • पूजन स्थल पर लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान गणेश की प्रतिमा अथवा चित्र की स्थापना करें।
  • तदुपरान्त गणेश जी को दूर्वा, सिन्दूर, लड्डू, मोदक, पुष्प, सुपारी, रोली तथा चन्दन आदि अर्पित करके षोडशोपचार गणेश पूजन करें।
  • श्रद्धापूर्वक गणेश अथर्वशीर्ष, ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र तथा गणेश द्वादश नामावली का पाठ करें।
  • पूर्ण दिवस यथाशक्ति निर्जल अथवा फलाहार व्रत का पालन करें।
  • व्रत का सम्पूर्ण फल ज्ञात करने हेतु संकर्षण चतुर्थी व्रत कथा का पाठ अथवा श्रवण करें।
  • मुद्गलपुराण के अनुसार पञ्चमी तिथि को ब्राह्मण के समक्ष विधिवत् व्रत का पारण करें।

जो व्यक्ति व्यवसाय, अध्ययन अथवा किसी नवीन कार्य में विघ्नों का अनुभव कर रहे हों, उन्हें शुक्ल चतुर्थी का व्रत अवश्य करना चाहिये। व्रतराज ग्रन्थ में इसे सर्वसिद्धिप्रद व्रत कहा गया है। धर्मसिन्धु में वर्णित एक श्लोक के अनुसार -

वैशाखे चतुर्थ्यां तु व्रतमेतत् समाचरेत्।
सुमुखं पूजयित्वा तु सिद्धिं लभते निश्चितम्॥

इस प्रकार वैशाख शुक्ल चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश के पूजन सहित किया जाता है, जो जीवन में सुख, शान्ति, सफलता एवं विघ्नों से रक्षा प्रदान करता है। यह व्रत पूर्ण श्रद्धा एवं विधिपूर्वक करने से समस्त कामनाओं की पूर्ति होती है तथा भगवान गणेश की कृपा से जीवन में नवचेतना का सञ्चार होता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation