devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2012 वासुदेव चतुर्थी उपवास का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2012 वासुदेव चतुर्थी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
वासुदेव चतुर्थी
26वाँ
मार्च 2012
Monday / सोमवार
वासुदेव विनायक चतुर्थी
Vinayaka Chaturthi

वासुदेव चतुर्थी का समय

वासुदेव चतुर्थी सोमवार, मार्च 26, 2012 को
चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त - 11:44 ए एम से 02:13 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 28 मिनट्स
एक दिन पूर्व, वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 02:17 पी एम से 10:14 पी एम, मार्च 25
अवधि - 07 घण्टे 57 मिनट्स
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 08:55 ए एम से 11:08 पी एम
अवधि - 14 घण्टे 13 मिनट्स
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - मार्च 25, 2012 को 02:17 पी एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - मार्च 26, 2012 को 04:58 पी एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2012 वासुदेव चतुर्थी

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार चैत्र शुक्ल चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के वासुदेव रूप की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन व्रत करने के उपरान्त ब्राह्मणों को स्वर्ण मुद्रायें दान की जाती हैं। भक्तिपूर्वक इस व्रत का पालन करने से क्षीराब्धिशायी भगवान विष्णु के लोक की प्राप्ति होती है। मुद्गलपुराण आदि धर्मग्रन्थों में प्राप्त वर्णन के अनुसार इस दिन मध्याह्न काल में गणेश जी का पूजन करने से सुख-सौभाग्य की वृद्धि होती है।

चैत्र शुक्ल चतुर्थी व्रत हिन्दु धर्म में अत्यन्त पुण्यदायक एवं सिद्धिप्रदायक व्रतों में से एक है। यह व्रत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है तथा इसे विशेष रूप से विनायक चतुर्थी अथवा गणेश चतुर्थी के रूप में जाना जाता है। इस व्रत का वर्णन धर्मसिन्धु, निर्णयसिन्धु, स्कन्दपुराण, गणेशपुराण तथा भविष्यपुराण आदि प्राचीन ग्रन्थों में प्राप्त होता है। श्रद्धापूर्वक चैत्र शुक्ल चतुर्थी व्रत का पालन करने से विघ्नों का नाश, कर्मों में सफलता तथा सिद्धि-बुद्धि की प्राप्ति होती है।

विभिन्न धर्मग्रन्थों एवं शास्त्रों के अनुसार, चतुर्थी तिथि गणेश जी की प्रिय तिथि है। विशेषतः शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर व्रत करने से समस्त विघ्न समाप्त होते हैं तथा कार्यों में सिद्धि प्राप्त होती है। गणेशपुराण के अनुसार -

चतुर्थ्यां तु विशेषेण यो व्रतं कुरुते नरः।
सर्वान् कामानवाप्नोति विघ्नान्नैव बिभेति च॥

अर्थात् - जो मनुष्य चतुर्थी के दिन विधिपूर्वक व्रत करता है, वह समस्त कामनाओं की प्राप्ति करता है एवं उसे कभी भी विघ्नों से भय नहीं रहता।

इस दिन का व्रत विद्यार्थी, व्यापारी, गृहस्थ तथा नवीन कार्य आरम्भ करने वाले व्यक्तियों के लिये विशेष रूप से फलदायक माना गया है। निर्णयसिन्धु एवं व्रतराज ग्रन्थ में इस व्रत को सर्वार्थ सिद्धिदायक व्रत कहा गया है। कुछ क्षेत्रों में इसे वरद विनायक व्रत भी कहा जाता है, जहाँ इस दिन विशेष गणेश यन्त्रों की स्थापना एवं पूजन का विधान होता है। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान तथा कर्णाटक आदि राज्यों में यह व्रत अत्यन्त श्रद्धा एवं विधिपूर्वक मनाया जाता है।

वासुदेव चतुर्थी व्रत विधि

चैत्र शुक्ल चतुर्थी के दिन व्रत करने की सरल विधि वर्णित की गयी है। हालाँकि क्षेत्रीय एवं कुल परम्परा के आधार पर पूजन विधि में कुछ भेद हो सकता है।

  • सर्वप्रथम प्रातःकाल स्नानोपरान्त शुद्ध वस्त्र धारण कर सङ्कल्प ग्रहण करें।
  • तदुपरान्त पूजन स्थल पर लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान गणपति की मूर्ति स्थापित करें।
  • दूर्वा, लड्डू, मोदक, सिन्दूर, शमीपत्र तथा सुपारी अर्पित करते हुये भगवान गणेश का षोडशोपचार पूजन करें।
  • तत्पश्चात् गणपति अथर्वशीर्ष, ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र, सङ्कटनाशन गणेश स्तोत्र आदि का पाठ कर भगवान गणेश को प्रसन्न करें।
  • व्रत की सफलता हेतु वासुदेव चतुर्थी व्रत कथा का श्रवण अथवा पाठ करें।
  • मुद्गलपुराण के अनुसार पञ्चमी तिथि को ब्राह्मण के समक्ष विधिवत् व्रत का पारण करें।

इस प्रकार चैत्र शुक्ल चतुर्थी व्रत एक ऐसा व्रत है जिसे धर्मशास्त्रों में सर्वविघ्नविनाशक तथा मनोकामना पूर्ति का साधन कहा गया है। इसका पालन करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि तथा सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation