devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2026 लक्ष्मी जयन्ती | लक्ष्मी पूजा का दिन और समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए

DeepakDeepak

2026 महा लक्ष्मी जयन्ती

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
महा लक्ष्मी जयन्ती
2वाँ
मार्च 2026
Monday / सोमवार
देवी लक्ष्मी
Adi Lakshmi

लक्ष्मी जयन्ती समय

लक्ष्मी जयन्ती सोमवार, मार्च 2, 2026 को
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - मार्च 02, 2026 को 04:25 ए एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त - मार्च 03, 2026 को 03:37 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

लक्ष्मी जयन्ती 2026

देवी लक्ष्मी के जन्मदिवस को लक्ष्मी जयन्ती के रूप में मनाया जाता है। माता लक्ष्मी धन-समृद्धि की देवी हैं। मान्यताओं के अनुसार, देवी लक्ष्मी का जन्म फाल्गुन पूर्णिमा पर क्षीर सागर के विशाल मन्थन के समय हुआ था, जिसे समुद्र मन्थन के रूप में भी जाना जाता है।

उल्लेखनीय है कि, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन अधिकांशतः उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होता है। अतः उत्तराफाल्गुनी का दिन भी लक्ष्मी जयन्ती से सम्बन्धित है। लक्ष्मी जयन्ती मुख्यतः दक्षिण भारतीय राज्यों में अधिक मनायी जाती है तथा उत्तर भारतीय राज्यों में यह कम प्रचलित हैं।

लक्ष्मी जयन्ती का दिन धन-सम्पदा की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु अत्यन्त महत्त्वपूर्ण माना जाता है। लोग लक्ष्मी जयन्ती के दिन लक्ष्मी होम (हवन) का आयोजन करते हैं। लक्ष्मी होम अनुष्ठान के समय देवी लक्ष्मी सहस्रनामावली, अर्थात देवी लक्ष्मी के 1000 नाम तथा श्री सूक्तम् का पाठ किया जाता है। देवी महालक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु शहद में डूबे हुये कमल पुष्पों की आहुति प्रदान की जाती है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation