devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

1912 पार्वती जयन्ती का दिन और पूजा का समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

1912 पार्वती जयन्ती

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
पार्वती जयन्ती
21वाँ
जुलाई 1912
Sunday / रविवार
देवी पार्वती
Goddess Parvati

पार्वती जयन्ती समय

पार्वती जयन्ती रविवार, जुलाई 21, 1912 को
अष्टमी तिथि प्रारम्भ - जुलाई 20, 1912 को 09:34 ए एम बजे
अष्टमी तिथि समाप्त - जुलाई 21, 1912 को 09:14 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

पार्वती जयन्ती 1912

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि को पार्वती जयन्ती के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व द्वादश सिद्धिविद्या देवियों में से एक देवी पार्वती को समर्पित है। विभिन्न प्राचीन धर्मग्रन्थों में सिद्धिविद्या उपासना का वर्णन प्राप्त होता है। तन्त्र मार्ग के अनुयायियों के मध्य सिद्धिविद्या देवियों की विधिवत आराधना की जाती है, जिसके फलस्वरूप उनके अभीष्ट मनोरथ सिद्ध होते हैं।

सामान्यतः देवी पार्वती को भगवान शिव की अर्धाङ्गिनी एवं देवी आदि शक्ति के रूप में जाना जाता है, किन्तु द्वादश सिद्धिविद्या देवियों के अन्तर्गत भी देवी पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। देवी पार्वती साक्षात् जगदम्बा एवं जगज्जननी हैं, अतः उनका पूजन करने से मनुष्य का सार्वभौमिक कल्याण हो जाता है।

धर्मग्रन्थों वर्णित देव पार्वती की महिमा के अनुसार आधिभौतिक, अर्थात् भौतिक कारणों से प्राप्त दुःख, आधिदैविक, अर्थात् दैवीय कारणों से प्राप्त दुःख तथा आध्यात्मिक, अर्थात् अज्ञानता के फलस्वरूप प्राप्त दुःख, यह सभी प्रकार के दुख माता पार्वती की भक्ति से नष्ट हो जाते हैं। अतः मनुष्य को अपने परम कल्याण एवं सद्गति की कामना से देवी पार्वती की उपासना करनी चाहिये।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation