devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2026 नवरात्रि के दौरान सरस्वती पूजा कैलेण्डर नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, भारत के लिये

DeepakDeepak

2026 सरस्वती पूजा कैलेण्डर

सरस्वती पूजा का दिन 1

16th
अक्टूबर 2026
Friday / शुक्रवार
Goddess Saraswati

सरस्वती पूजा का दिन 2

17th
अक्टूबर 2026
Saturday / शनिवार
Goddess Saraswati

सरस्वती पूजा का दिन 3

18th
अक्टूबर 2026
Sunday / रविवार
Goddess Saraswati

सरस्वती पूजा का दिन 4

सरस्वती पूजा का दिन 5

सरस्वती पूजा का दिन 6

2026 सरस्वती पूजा कैलेण्डर

हिन्दु कैलेण्डर में ऐसे दो अवसर आते हैं, जब सरस्वती पूजा की जाती है। अतः देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना करने के लिये प्रतिवर्ष दो महत्त्वपूर्ण दिन आते हैं। हालाँकि, दोनों ही अवसरों को सरस्वती पूजा के रूप में जाना जाता है। इन अवसरों पर विद्यार्थी, देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हैं और छोटे बालकों को उनकी शैक्षणिक यात्रा का प्रथम अक्षर लिखना सिखाया जाता है। यह उल्लेखनीय है कि, गुजरात में दीवाली पूजा के दौरान देवी सरस्वती की भी पूजा की जाती है, किन्तु इसे शारदा पूजा के रूप में जाना जाता है।

हिन्दु धर्म के अनुसार, बुद्धि और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा वर्ष में दो अवसरों पर की जाती है और दोनों अवसरों को ही सरस्वती पूजा के रूप में जाना जाता है।

  1. हिन्दु कैलेण्डर के अनुसार, माघ पञ्चमी के दिन मनायी जाने वाली वसन्त पञ्चमी (जनवरी/फरवरी)
  2. हिन्दु कैलेण्डर के अनुसार, आश्विन माह में मनायी जाने वाली शरद नवरात्रि (सितम्बर/अक्टूबर)

वसन्त पञ्चमी पर सरस्वती पूजा का प्रचलन पश्चिम बंगाल, उड़ीसा तथा उत्तर भारतीय राज्यों जैसे, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश में अधिक है। वसन्त पञ्चमी पर सरस्वती पूजा केवल एक दिन के लिये की जाती है और पञ्चाङ्ग में प्रचलित तिथि के आधार पर मनायी जाती है। हालाँकि, पश्चिम बंगाल में कुछ लोग सरस्वती पूजा के तीसरे दिन मूर्ति का विसर्जन करते हैं।

शरद नवरात्रि में सरस्वती पूजा करने का प्रचलन तमिल नाडु और केरल जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों में अधिक लोकप्रिय है। नवरात्रि के दौरान सरस्वती पूजा चार दिन, तीन दिन और एक दिन के लिये की जाती है। चार दिवसीय सरस्वती पूजा पञ्चाङ्ग में प्रचलित नक्षत्र के आधार पर मनायी जाती है। चार दिवसीय पूजा के दौरान सरस्वती आवाहन, सरस्वती पूजा, सरस्वती बलिदान और सरस्वती विसर्जन क्रमशः मूल, पूर्वाषाढा, उत्तराषाढा एवं श्रवण नक्षत्र में सम्पन्न किये जाते हैं।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
❮
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation