devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2020 विश्वकर्मा पूजा का दिन और समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2020 विश्वकर्मा पूजा

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
विश्वकर्मा पूजा
16वाँ
सितम्बर 2020
Wednesday / बुधवार
भगवान विश्वकर्मा
Lord Vishwakarma

कन्या संक्रान्ति के दौरान विश्वकर्मा पूजा

विश्वकर्मा पूजा बुधवार, सितम्बर 16, 2020 को
विश्वकर्मा पूजा कन्या संक्रान्ति का क्षण - 06:53 ए एम
कन्या संक्रान्ति बुधवार, सितम्बर 16, 2020 को

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

विश्वकर्मा पूजा 2020

विश्वकर्मा पूजा के दिन की गणना विशुद्ध सिद्धान्त के अनुसार की जाती है। विश्वकर्मा पूजा बंगाली कैलेण्डर के अनुसार भाद्र माह के अन्तिम दिन मनायी जाती है, जिसे भाद्र संक्रान्ति या कन्या संक्रान्ति के नाम से भी जाना जाता है। इस पावन अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की जाती है।

हिन्दु धर्म में भगवान विश्वकर्मा को यान्त्रिकी, वास्तुकला विज्ञान तथा स्थापत्य वेद के रचयिता के रूप में पूजा जाता है। सभी वर्ग एवं विधा के शिल्पकारों द्वारा भगवान विश्वकर्मा को संरक्षक देवता के रूप में पूजा जाता है। इसीलिये विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर अधिकांश शिल्पकार एवं व्यापारी आदि अपने व्यापारिक यन्त्रों की पूजा-अर्चना भी करते हैं।

ऋग्वेद में भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्माण्ड के वास्तुकार एवं रचनात्मकता के मूर्त स्वरूप के रूप में वर्णित किया गया है। विश्वकर्मा जी ने सृष्टि-सृजन के कार्य में भगवान ब्रह्मा की सहायता करने हेतु संसार के मानचित्र की रचना की थी। विभिन्न धर्मग्रन्थों में प्राप्त वर्णन के अनुसार भगवान कृष्ण के लिये द्वारका नगरी, पाण्डवों के लिये इन्द्रप्रस्थ के महल, सुदामा जी के लिये सुदामापुरी, सुवर्णमयी लङ्का तथा देवताओं के स्वर्गलोक का निर्माण विश्वकर्मा जी ने ही किया था। इसके अतिरिक्त उन्होंने देवताओं के लिये अनेक अद्वितीय अस्त्र-शस्त्रों की रचना भी की थी। भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र, भगवान शिव का त्रिशूल तथा भगवान कार्तिकेय का भाला आदि इन सभी दिव्य आयुधों की रचना भी विश्वकर्मा जी ने ही की थी।

भारत के अनेक भागों में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सरकारी अवकाश होता है, किन्तु इसे राष्ट्रीय अवकाश न मानकर प्रतिबन्धित अवकाश माना जाता है। जबकि नेपाल में इस दिन पूर्ण सरकारी अवकाश होता है।

विश्वकर्मा पूजा पर्व को विश्वकर्मा जयन्ती के नाम से भी मनाया जाता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation