devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2026 पितृ पक्ष के दौरान अष्टमी श्राद्ध तिथि लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2026 अष्टमी श्राद्ध

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
अष्टमी श्राद्ध
3वाँ
अक्टूबर 2026
Saturday / शनिवार
अष्टमी श्राद्ध
Shraddha

श्राद्ध अनुष्ठान समय

अष्टमी श्राद्ध शनिवार, अक्टूबर 3, 2026 को
कुतुप मुहूर्त - 12:18 पी एम से 01:05 पी एम
अवधि - 00 घण्टे 47 मिनट्स
रौहिण मूहूर्त - 01:05 पी एम से 01:52 पी एम
अवधि - 00 घण्टे 47 मिनट्स
अपराह्न काल - 01:52 पी एम से 04:13 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 21 मिनट्स
अष्टमी तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 02, 2026 को 07:29 पी एम बजे
अष्टमी तिथि समाप्त - अक्टूबर 03, 2026 को 05:21 पी एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2026 अष्टमी श्राद्ध

अष्टमी श्राद्ध परिवार के उन मृतक सदस्यों के लिये किया जाता है, जिनकी मृत्यु अष्टमी तिथि पर हुयी हो। इस दिन शुक्ल पक्ष अथवा कृष्ण पक्ष दोनों ही पक्षों की अष्टमी तिथि का श्राद्ध किया जा सकता है।

पितृ पक्ष श्राद्ध पार्वण श्राद्ध होते हैं। इन श्राद्धों को सम्पन्न करने के लिये कुतुप, रौहिण आदि मुहूर्त शुभ मुहूर्त माने गये हैं। अपराह्न काल समाप्त होने तक श्राद्ध सम्बन्धी अनुष्ठान सम्पन्न कर लेने चाहिये। श्राद्ध के अन्त में तर्पण किया जाता है।

हिन्दु धर्मग्रन्थों में प्राप्त वर्णन के अनुसार जिन व्यक्तियों की मृत्यु पूर्णिमा तिथि पर हुयी हो उनके निमित्त श्राद्ध कर्म अष्टमी, द्वादशी अथवा अमावस्या को भी किया जा सकता है। अष्टमी श्राद्ध पितृ पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाने वाला एक तिथि-विशिष्ट श्राद्ध है। अष्टमी तिथि के श्राद्ध में ताम्रपात्र का दान करना विशेष शुभ माना जाता है।

हिन्दु धर्म में श्राद्ध कर्म को पितरों के प्रति कर्तव्य, श्रद्धा एवं उत्तरदायित्व का प्रतीक माना गया है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को देहावसान की तिथि के अनुसार अपने पितरों का श्राद्ध करना चाहिये। दिवंगत हुये पूर्वजों का विधिपूर्वक श्राद्ध, पिण्डदान एवं तर्पण करना अत्यन्त पुण्यदायक माना जाता है। तिथि के अनुसार किया गया श्राद्ध ही पूर्ण फलदायी माना गया है, अन्यथा श्राद्ध त्रुटिपूर्ण होता है।

गरुड़पुराण, विष्णु-धर्मसूत्र एवं धर्मसिन्धु आदि धर्मग्रन्थों में तिथि के अनुसार श्राद्ध कर्म की विशेष महिमा वर्णित की गयी है। इन ग्रन्थों में उल्लेख प्राप्त होता है कि जिस तिथि को पितर का निधन हुआ हो, उसी दिन श्राद्ध करने से कर्म का फल सीधा उस पितर को प्राप्त होता है तथा वे तृप्त होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

यदि किसी व्यक्ति को पितर की मृत्यु तिथि ज्ञात न हो, तो धर्मशास्त्रों में ऐसे पितरों के लिये सर्वपितृ अमावस्या के दिन सामूहिक श्राद्ध करने की अनुशंसा की गयी है। परन्तु जिन पितरों की मृत्यु अष्टमी तिथि को हुयी हो, उनके लिये अष्टमी श्राद्ध का विशेष महत्त्व है। अतः अष्टमी श्राद्ध केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, अपितु यह पितृ भक्ति, पारिवारिक परम्परा एवं आत्मिक उत्तरदायित्व की अभिव्यक्ति है, जो पितरों की आत्मा को शान्ति प्रदान करती है तथा वंशजों के जीवन में सुख, शान्ति एवं समृद्धि का सञ्चार करती है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation