devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

शुभ विवाह दिन एवं विवाह मुहूर्त कैसे चुनें?

DeepakDeepak

विवाह मुहूर्त

हिन्दु धर्म में, शुभ विवाह मुहूर्त ज्ञात करते समय विभिन्न कारकों पर विचार एवं विश्लेषण किया जाता है। विवाह मुहूर्त ज्ञात करना एक कठिन एवं दीर्घ प्रक्रिया है तथा विवाह मुहूर्त गणना की प्रक्रिया को समझने हेतु यह लेख अवश्य पढ़ना चाहिये। इस लेख के माध्यम से यह स्पष्ट हो जायेगा कि, द्रिक पञ्चाङ्ग पर विवाह मुहूर्त की गणना करते समय किन कारकों पर विचार किया जाता है तथा किन कारकों को त्याग दिया जाता है।

सौर मास

विवाह मुहूर्त का चयन करते समय चातुर्मास के अतिरिक्त सभी सौर मास पर विचार किया जाता है। चातुर्मास, चार माह की वह समयावधि है, जिस दौरान भगवान विष्णु निद्रा में लीन रहते हैं।

अनेक स्रोतों द्वारा भिन्न-भिन्न दक्षिण भारतीय एवं उत्तर भारतीय विवाह तिथियों को प्रकाशित किया जाता है। विवाह हेतु सौर माह को ही आधार माना जाता है, अतः चन्द्र एवं सौर कैलेण्डर में विवाह मुहूर्त की तिथियाँ भिन्न-भिन्न नहीं होनी चाहिये।

प्रकाशित विवाह तिथियाँ चन्द्र एवं सौर दोनों ही हिन्दु कैलेण्डरों के अनुसार वैध होनी चाहियें। विवाह तिथि हेतु चन्द्र कैलेण्डर पर विचार नहीं किया जाता, अतः पूर्णिमान्त एवं अमावस्यान्त कैलेण्डर में विवाह की तिथियाँ एक ही होनी चाहियें। बंगाली कैलेण्डर, तमिल कैलेण्डर, मलयालम कैलेण्डर तथा उड़िया कैलेण्डर आदि सौर कैलेण्डर के रूप में जाने जाते हैं।

मुहूर्त चिन्तामणि के अनुसार, विवाह मात्र तब ही आयोजित करना चाहिये, जब सूर्य निम्नलिखित राशियों से गोचर कर रहा हो।

Shubha Vivah
  1. मेष
  2. वृषभ
  3. मिथुन
  4. वृश्चिक
  5. मकर
  6. कुम्भ

निम्नलिखित राशियों में सूर्य का गोचर होने पर विवाह नहीं करना चाहिये।

  1. कर्क
  2. सिंह
  3. कन्या
  4. तुला
  5. धनु
  6. मीन

धनु माह को खरमास के रूप में भी जाना जाता है तथा इस समयावधि में विवाह करना वर्जित होता है। सिंह एवं कन्या सौर माह, चातुर्मास के परस्पर समानान्तर रहते हैं।

चन्द्र मास

विवाह दिनाँक ज्ञात करने हेतु मात्र सौर मास पर ही विचार किया जाता है। यद्यपि अधिक मास, क्षय मास तथा चातुर्मास के समय विवाह सम्बन्धित अनुष्ठान आयोजित नहीं किये जाते हैं। पितृ पक्ष अथवा महालय श्राद्ध का समय भी चातुर्मास में आता है, जो मांगलिक कार्यों के लिये निषिद्ध माना जाता है।

विवाह हेतु शुभ नक्षत्र

विवाह हेतु शुभ नक्षत्रों की सूचि

विवाह हेतु प्रतिबन्धित योग

विवाह हेतु प्रतिबन्धित योगों की सूचि

विवाह हेतु प्रतिबन्धित करण

निम्नलिखित चार करण विवाह हेतु निषिद्ध होते हैं

  1. विष्टि
  2. शकुनि
  3. चतुष्पाद
  4. नाग

उपरोक्त सभी वर्जित करण, वर एवं वधू की मृत्यु के कारण बन सकते हैं। इन करणों के समय आयोजित विवाह से परिवार का विनाश हो सकता है तथा इसके अप्रत्याशित प्रतिकूल परिणाम हो सकते हैं।

शेष करण जैसे, किस्तुघ्न, बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर एवं वणिज आदि विवाह सम्बन्धी अनुष्ठानों हेतु शुभ होते हैं।

तिथि एवं वार

विवाह हेतु सोमवार, बुधवार, गुरुवार तथा शुक्रवार को शुभ माना जाता है। मंगलवार को विवाह हेतु शुभ नहीं माना जाता है।

द्वितीया (2), तृतीया (3), पञ्चमी (5), सप्तमी (7), एकादशी (11) तथा त्रयोदशी (13) आदि तिथियाँ विवाह हेतु सर्वोत्तम हैं तथा रिक्ता तिथि चतुर्थी (4), नवमी (9), चतुर्दशी (14) आदि अशुभ हैं, तथा इन्हें टाल देना चाहिये।

विवाह तिथि ज्ञात करते समय, तिथि तथा वार को कम महत्त्व दिया जाता है। अतः हमारी विवाह गणनाओं में विवाह तिथि का विश्लेषण करने हेतु पञ्चाङ्ग शुद्धि करते समय तिथि एवं वार का विचार नहीं किया जाता है।

यह एक रोचक तथ्य है कि, शुभ विवाह तिथि के दिन अधिकांशतः अक्षय तृतीया, प्रबोधिनी एकादशी तथा मकर संक्रान्ति आदि पर्व होते हैं, किन्तु ऐसा सदैव नहीं होता है।

लग्न चयन

पञ्चाङ्ग शुद्धि के पश्चात्, शुभ लग्न में विवाह का आयोजन करना चाहिये। लग्न को उदयीमान लग्न के रूप में भी जाना जाता है। शुभ लग्न के चयन के सन्दर्भ में विभिन्न स्रोतों का भिन्न-भिन्न मत है।

अधिकांश स्रोतों का मानना है कि, मिथुन, कन्या एवं तुला लग्न विवाह आयोजित करने हेतु शुभ मुहूर्त हैं।

अशुभ लग्न में आयोजित होने वाले विवाह के फलस्वरूप, आजीविका में हानि, व्यभिचारिणी एवं कुलटा पत्नी, एक से अधिक सन्तान न होना तथा अस्थिर विवाहित जीवन जैसी समस्यायें उत्पन्न होती हैं।

हम विवाह मुहूर्त को प्रकाशित करते समय लग्न का विचार नहीं करते हैं। यद्यपि शुभ लग्न ज्ञात करने हेतु हमारा न्यूतम चार घण्टे का मुहूर्त काल पर्याप्त होना चाहिये। एक लग्न लगभग दो घण्टे तक रहता है तथा यह अवधि स्थान अनुसार परिवर्तित होती रहती है।

शुक्र एवं गुरु तारा अस्त

विवाह सहित अधिकांश शुभ कार्य शुक्र तारा एवं गुरु तारा अस्त होने पर वर्जित होते हैं। अतः शुक्र तारा एवं गुरु तारा अस्त होने पर विवाह आयोजित नहीं किये जाते हैं।

सिंहस्थ गुरु

सिंहस्थ गुरु को भी विवाह हेतु अशुभ माना जाता है। किन्तु इस तथ्य पर पूर्ण गम्भीरता से विचार-विमर्श करना चाहिये, क्योंकि गुरु 12 से 13 माह तक सिंहस्थ हो जाते है, जिसके कारण लगभग एक वर्ष तक विवाह करना दुर्गम हो जाता है। यद्यपि सिंहस्थ गुरु के समय जब सूर्य मेष राशि से गोचर कर रहा हो, तब विवाह किया जा सकता है। गुरु प्रत्येक बारह वर्षों में एक बार सिंहस्थ होते हैं। हमारी विवाह गणनाओं में सिंहस्थ गुरु का विचार नहीं किया जाता है।

होलाष्टक

उत्तर भारत में होलाष्टक के समय भी विवाह आयोजित नहीं किये जाते हैं। होलाष्टक आठ दिवसीय अशुभ समयावधि है, जो फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से आरम्भ होकर फाल्गुन पूर्णिमा के दिन समाप्त होती है। हमारी विवाह गणनाओं में होलाष्टक का विचार नहीं किया जाता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
❮
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation