नृसिंह मूल मन्त्र भगवान नृसिंह को समर्पित सर्वाधिक लोकप्रिय मन्त्रों में से एक है। भगवान नृसिंह, भगवान विष्णु के दस अवतारों में से एक हैं। मूल मन्त्र को समस्त मन्त्रों में अत्यधिक प्रभावशाली माना जाता है। मूल मन्त्र को सम्बन्धित देवता की यन्त्र साधना हेतु सर्वाधिक प्रभावी माना जाता है।
अपने चतुर्थ अवतार में भगवान विष्णु ने नृसिंह रूप धारण किया था। यह उनका अत्यन्त भयङ्कर स्वरूप है। भगवान नरसिंह को नरहरि, उग्रवीर एवं महाविष्णु आदि नामों से भी जाना जाता है।
ॐ नृं नृं नृं नरसिंहाय नमः।
ॐ, हे अर्ध नर एवं अर्ध सिंह अर्थात् नृसिंह रूपधारी प्रभो! आप सर्वशक्तिमान हैं, मैं आपको बारम्बार नमन करता हूँ। मुझ पर कृपा करें।