नृसिंह प्रणाम मन्त्र भगवान नृसिंह को समर्पित सर्वाधिक लोकप्रिय मन्त्रों में से एक है। भगवान नृसिंह का वर्णन भगवान विष्णु के प्रमुख दशावतरों में से एक के रूप में प्राप्त होता है। भगवान नृसिंह को प्रणाम एवं नमन करने के लिये इस मन्त्र उच्चारण किया जाता है।
नमस्ते नरसिंहाय प्रह्लादाह्लाददायिने।
हिरण्यकशिपोर्वक्षःशिलाटङ्कनखालये॥
जो भक्त शिरोमणि प्रह्लाद जी के हृदय को आनन्दित करने वाले हैं, जिनके नख दैत्यराज हिरण्यकशिपु के पाषाण के समान वक्षस्थल पर छेनी की भाँति प्रहार करने वाले हैं। मैं ऐसे श्रीनृसिंह भगवान् को बारम्बार प्रणाम करता हूँ।