रुद्र गायत्री मन्त्र भगवान शिव के रुद्र स्वरूप को समर्पित गायत्री मन्त्र है। हिन्दु धर्म में गायत्री मन्त्र को अत्यधिक महत्त्वपूर्ण माना जाता है। धर्मग्रन्थों में विभिन्न देवी-देवताओं को समर्पित गायत्री मन्त्र वर्णित किये गये हैं, जिनमें से शिव गायत्री मन्त्र भी एक अत्यन्त विशेष महत्त्वपूर्ण मन्त्र है।
रुद्र गायत्री मन्त्र का जाप करने से आत्मिक शान्ति प्राप्त होती है तथा भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। शिवभक्त इस मन्त्र का जाप भगवान शिव को प्रसन्न करने एवं उनकी कृपा प्राप्त करने हेतु करते हैं।
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि।
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
ॐ, मैं महान पुरुष का ध्यान करता हूँ, हे महानतम ईश्वर, मुझे उच्च सद्बुद्धि प्रदान करो, हे भगवान रुद्र! मेरे मन को दिव्य तेज से प्रकाशित करो।
निम्नलिखित मन्त्र का भी अवलोकन करें - शिव गायत्री मन्त्र।