devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

1910 दशावतार व्रत का दिन और समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

1910 दशावतार व्रत

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
दशावतार व्रत
13वाँ
सितम्बर 1910
Tuesday / मंगलवार
श्री विष्णु दशवतार
Vishnu Dashavatara

दशावतार व्रत का समय

दशावतार व्रत मंगलवार, सितम्बर 13, 1910 को
दशमी तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 13, 1910 को 02:49 बजे
दशमी तिथि समाप्त - सितम्बर 14, 1910 को 03:41 बजे

टिप्पणी: सभी समय २४-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

1910 दशावतार व्रत

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की दशमी तिथि को दशावतार व्रत किया जाता है। दशावतार व्रत भगवान विष्णु को समर्पित एक अत्यन्त प्रचलित व्रत है। इस व्रत के अन्तर्गत भगवान विष्णु के दशावतारों की पूजा-अर्चना की जाती है। भविष्यपुराण, व्रतराज तथा व्रत परिचय आदि धर्मग्रन्थों में दशावतार व्रत का सविधि वर्णन प्राप्त होता है। भविष्यपुराण में प्राप्त वर्णन के अनुसार इस व्रत का पालन निरन्तर दस वर्षों तक करना चाहिये, तदुपरान्त विधिवत् उद्यापन करना चाहिये।

हिन्दु धर्मग्रन्थों के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी, अर्थात् गङ्गा दशहरा, आषाढ़ शुक्ल दशमी, अर्थात् आशा दशमी, भाद्रपद शुक्ल दशमी, अर्थात् दशावतार व्रत तथा आश्विन शुक्ल दशमी, अर्थात् विजया दशमी, इन चार दशमी तिथियों को अत्यन्त महत्त्वपूर्ण माना जाता है। ये चारों परम पुण्यप्रद तिथियाँ महादशमी के रूप में जानी जाती हैं।

व्रतराज में प्राप्त वर्णन के अनुसार इस व्रत का विधिवत् एवं नियमपूर्वक पालन करने से मनुष्य भव-बन्धन से मुक्त होकर भगवान विष्णु के धाम में प्रतिष्ठित हो जाता है। इस व्रत का पालन करने वाली स्त्री सदैव धन-धान्य से परिपूर्ण रहेगी तथा उसे पुत्रों का प्रेम एवं स्नेह प्राप्त होता है। वह स्त्री चिरकाल तक भूलोक पर सुख भोगकर अन्तकाल में विष्णुलोक को गमन करती है।

जो भी पुरुष दशमी तिथि के पावन अवसर पर मत्स्य, कूर्म आदि दशावतारों का पूजन करता है, वे दशों-दिशाओं में सुखपूर्वक जीवन व्यतीत कर अन्त समय में विमान पर आरूढ़ होकर भगवान मुरारि के लोक को गमन करते हैं। मुर नामक राक्षस का वध करने के कारण भगवान विष्णु को मुरारि भी कहा जाता है।

दशावतार व्रत पूजा विधि

सर्वप्रथम दशावतार व्रत ग्रहण करने हेतु किसी नदी अथवा जलाशय में स्नान करें तथा देवताओं एवं पितरों के निमित्त तर्पण आदि कर्म करें। घर पर आकर तीन अञ्जलि धान्य का चूर्ण लेकर उसे घी में सिद्ध करें। श्रद्धापूर्वक दस वर्षों तक तथा उसी सिद्धि किये घी में सिद्ध किये हुये धान्य के चूर्ण से प्रत्येक वर्ष भगवान को एक विशेष पक्वान्न का नैवेद्य अर्पित करें।

व्रतराज के अनुसार प्रथम वर्ष में अपूप, द्वितीय वर्ष में धृतपूरक, तृतीय वर्ष में पूपकासार, चतुर्थ वर्ष में मोदक, पञ्चम् वर्ष में सोहालिका, छठे वर्ष में खण्डवेष्टक, सातवें वर्ष में कोकरस, आठवें वर्ष में अर्कपुष्प, नौवें में कर्णवेष्ट तथा दसवें वर्ष में मण्डक नामक पक्वान्न का नैवेद्य भगवान को अर्पित करना चाहिये।

व्रत परिचय में दस वर्षों तक नैवेद्य के रूप में क्रमशः अपूप, घेवर, कासार, मोदक, सुहाल, सकरपारे, डोवठे, गुणा, कोकर तथा पुष्पकर्ण, यह दस पदार्थ अर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

भविष्यपुराण में प्रत्येक वर्ष के लिये क्रमशः पूरी, घेवर, कसार, मोदक, सोहालक, खण्डवेष्टक, कोकरस, अपूप, कर्णवेष्ट तथा खण्डक, इन पक्वान्नों का उल्लेख प्राप्त होता है।

नैवेद्य का अर्ध भाग भगवान को अर्पित करें, चौथाई भाग ब्राह्मण को दान करें तथा शेष चौथाई भाग किसी पवित्र जलाशय के समीप जाकर स्वयं ग्रहण करें। प्रत्येक दशहरा को यथाशक्ति दस गाय दस ब्राह्मणों को दान करें।

भगवान हरि का जल से अभ्युक्षण करके धूप, दीप, गन्ध, पुष्प आदि उपचारों सहित भगवान के दशावतारों का पूजन करें। अनन्तर निम्नोक्त मन्त्र से प्रार्थना करें -

गातोऽस्मि शरणं देवं हरिं नारायणं प्रभुम्।
प्रणतोऽस्मि जगन्नाथं स मे विष्णुः प्रसीदतु॥
छिनत्तु वैष्णवीं मायां भक्त्या प्रीतो जनार्दनः।
श्वेतद्वीपं नयत्वस्मान्मयात्मा विनिवेदितः॥

भावार्थ - "दश अवतारों को धारण करने वाले ही सर्वव्यापी भगवन्! सम्पूर्ण सृष्टि के स्वामी हे नारायण हरि! मैं आपकी शरण में हूँ प्रभो! हे भगवन्! आप मुझपर प्रसन्न हों। हे जनार्दन! आप भक्ति द्वारा प्रसन्न होते हैं। आप अपनी वैष्णवी माया को निवारित करें तथा मुझे अपने धाम का वास प्रदान करें। हे नाथ! मैंने अपना सर्वस्व आपको समर्पित कर दिया है।"

इस प्रकार उपरोक्त विधि के अनुसार इस परम पुण्यशाली दशावतार व्रत का पालन करने वाला मनुष्य जन्म-मरण के चक्र से मुक्त होकर सदा-सर्वदा हेतु विष्णुलोक में निवास करता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation