devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2016 केदार गौरी व्रत का दिन और समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2016 केदार गौरी व्रत

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
केदार गौरी व्रत
29वाँ
अक्टूबर 2016
Saturday / शनिवार
दीवाली के दौरान केदार गौरी पूजा
Woman performing Kedar Gauri Puja

केदार गौरी व्रत मुहूर्त

केदार गौरी व्रत शनिवार, अक्टूबर 29, 2016 को
केदार गौरी व्रत रविवार, अक्टूबर 9, 2016 से प्रारम्भ
केदार गौरी व्रत के कुल दिन - 21
अमावस्या तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 29, 2016 को 08:10 ए एम बजे
अमावस्या तिथि समाप्त - अक्टूबर 30, 2016 को 10:38 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2016 केदार गौरी व्रत

केदार गौरी व्रत मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय राज्यों में मनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से तमिलनाडु में लोकप्रिय है। इसे केदार व्रतम् के नाम से भी जाना जाता है। केदार गौरी व्रत, दीपावली अमावस्या के दिन किया जाता है तथा दीवाली के अवसर पर की जाने वाली लक्ष्मी पूजा के दिन से संयुक्त होता है।

कुछ परिवारों में केदार गौरी व्रत इक्कीस दिनों तक मनाया जाता है। इक्कीस दिन का यह उपवास दीपावली अमावस्या के दिन समाप्त होता है। हालाँकि, अधिकांश लोग केदार गौरी व्रत के अवसर पर एक ही दिन उपवास रखते हैं। भगवान शिव के भक्तों के लिये यह एक महत्त्वपूर्ण उपवास है।

केदार गौरी व्रत एक प्राचीन एवं विशिष्ट व्रत है, जो विशेषतः भगवान शिव एवं माता पार्वती की संयुक्त आराधना के लिये प्रसिद्ध है। केदार गौरी व्रत को केदार व्रत तथा केदारेश्वर व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत का उल्लेख स्कन्दपुराण, शिवपुराण तथा लिङ्गपुराण आदि धर्म ग्रन्थों में प्राप्त होता है। विशेष रूप से स्कन्दपुराण के केदारखण्ड में इसकी महिमा एवं विधि का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है।

इस व्रत की एक विशेष महिमा यह भी है कि यह उपवास केवल स्त्रियाँ ही नहीं, अपितु पुरुष भी श्रद्धापूर्वक करते हैं। जो व्यक्ति इस व्रत को विधिपूर्वक करता है, उसे अखण्ड सौभाग्य, उत्तम स्वास्थ्य, पवित्र जीवन तथा अन्त समय में मोक्ष की प्राप्ति होती है। विवाह योग्य कन्यायें इस व्रत को योग्य वर की प्राप्ति हेतु करती हैं, जबकि विवाहित स्त्रियाँ अपने पति की दीर्घायु तथा गृहस्थ जीवन की सुख-समृद्धि के लिये इसका पालन करती हैं।

पौराणिक कथा के अनुसार देवी पार्वती ने भगवान शिव को प्राप्त करने हेतु हिमालय पर अत्यन्त कठिन तपस्या की थी। उनके इस तप में सात प्रकार के व्रत सम्मिलित थे, जिनमें केदार व्रत भी एक अत्यन्त महत्त्वपूर्ण व्रत माना गया। अन्ततः इसी व्रत के प्रभाव से माता पार्वती को भगवान शङ्कर की अर्धाङ्गिनी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस व्रत में शिव एवं गौरी दोनों की संयुक्त आराधना की जाती है, इसीलिये इसे केदार गौरी व्रत कहा जाता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation