devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2027 लक्ष्मी पञ्चमी का दिन | श्री पञ्चमी का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए

DeepakDeepak

2027 लक्ष्मी पञ्चमी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
लक्ष्मी पञ्चमी
10वाँ
अप्रैल 2027
Saturday / शनिवार
घर में देवी लक्ष्मी का स्वागत
welcoming Goddess Lakshmi into home

लक्ष्मी पञ्चमी का समय

लक्ष्मी पञ्चमी शनिवार, अप्रैल 10, 2027 को
पञ्चमी तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 10, 2027 को 11:09 ए एम बजे
पञ्चमी तिथि समाप्त - अप्रैल 11, 2027 को 09:09 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2027 लक्ष्मी पञ्चमी

चैत्र शुक्ल पञ्चमी कल्पादि तिथि है। वैदिक समय विभाजन के अनुसार, यह दिन कल्प के आरम्भ से सम्बन्धित है। हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार, एक वर्ष में गुड़ी पड़वा/उगादी तथा अक्षय तृतीया सहित सात कल्पादि के दिन होते हैं।

यह दिन कल्पादि होने के साथ ही लक्ष्मी पञ्चमी के नाम से भी जाना जाता है। जैसा कि नाम से ही विगत है कि, यह दिन धन तथा समृद्धि की देवी लक्ष्मी को समर्पित है। लक्ष्मी पञ्चमी को श्री पञ्चमी तथा श्री व्रत के नाम से भी जाना जाता है। श्री, देवी लक्ष्मी के पवित्र नामों में से एक है। इस दिन को वसन्त पञ्चमी के दिन के साथ सम्बन्धित नहीं समझना चाहिये, क्योंकि वसन्त पञ्चमी को भी श्री पञ्चमी के नाम से जाना जाता है। किन्तु वसन्त पञ्चमी का पर्व कला एवं ज्ञान की देवी सरस्वती को समर्पित होता है।

लक्ष्मी पञ्चमी का दिन हिन्दु नव वर्ष के प्रथम सप्ताह के दौरान आता है। वर्ष के आरम्भ में देवी लक्ष्मी की पूजा करना अत्यन्त शुभ माना जाता है। लक्ष्मी पञ्चमी के अवसर पर भक्तगण दिन भर व्रत का पालन करते हैं तथा घर के साथ-साथ कार्यालय में भी देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। कुछ व्यापारिक घराने तथा व्यापारी लक्ष्मी पञ्चमी के दिन ही देवी लक्ष्मी की विस्तृत पूजा-अर्चना करते हैं।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation