devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2028 कूर्म द्वादशी का दिन और पूजा का समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2028 कूर्म द्वादशी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
कूर्म द्वादशी
8वाँ
जनवरी 2028
Saturday / शनिवार
लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
कूर्म द्वादशी
27वाँ
दिसम्बर 2028
Wednesday / बुधवार
भगवान कूर्म
Lord Kurma

कूर्म द्वादशी समय

कूर्म द्वादशी शनिवार, जनवरी 8, 2028 को
9वाँ जनवरी को, द्वादशी पारण समय - 07:00 ए एम से 09:00 ए एम
पारण के दिन द्वादशी सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी।
द्वादशी तिथि प्रारम्भ - जनवरी 08, 2028 को 06:05 ए एम बजे
द्वादशी तिथि समाप्त - जनवरी 09, 2028 को 04:25 ए एम बजे

कूर्म द्वादशी समय

कूर्म द्वादशी बुधवार, दिसम्बर 27, 2028 को
28वाँ दिसम्बर को, द्वादशी पारण समय - 06:59 ए एम से 08:57 ए एम
पारण के दिन द्वादशी सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी।
द्वादशी तिथि प्रारम्भ - दिसम्बर 27, 2028 को 08:57 ए एम बजे
द्वादशी तिथि समाप्त - दिसम्बर 28, 2028 को 09:51 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2028 कूर्म द्वादशी

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार पौष मास के शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि को कूर्म द्वादशी के रूप में जाना जाता है। भगवान विष्णु के प्रमुख दशावतारों में से एक कूर्म अवतार भी है। भगवान विष्णु के भक्तगण इस दिन उनके कूर्म रूप की पूजा करते हैं। भविष्यपुराण में पौष शुक्ल द्वादशी से आरम्भ होने वाले गोविन्द द्वादशी व्रत का उल्लेख भी प्राप्त होता है। वर्ष पर्यन्त किया जाने वाला यह गोविन्द द्वादशी व्रत पौष शुक्ल द्वादशी से आरम्भ होता है तथा प्रत्येक माह इसका पारण किया जाता है।

नारदपुराण एवं भविष्यपुराण में प्राप्त वर्णन के अनुसार पौष शुक्ल द्वादशी के दिन भगवान नारायण का पूजन करना चाहिये। भगवान विष्णु के ही अनन्त पावन नामों में से एक भगवान नारायण भी है। नार का अर्थ है जल तथा अयन का अर्थ है निवास, अर्थात् नारायण का शाब्दिक अर्थ 'जल में निवास करने वाले' है। क्षीरसागर में निवास करने के कारण भगवान विष्णु को नारायण कहा जाता है। अतः मतान्तर से इस द्वादशी को नारायण द्वादशी भी कहा जाता है।

पौष शुक्ल द्वादशी व्रत पूजा विधि

नारदपुराण में वर्णित पौष शुक्ल द्वादशी व्रत विधान के अनुसार मनुष्य को द्वादशी तिथि के दिन उपवास का पालन करते हुये पवित्रतापूर्वक नमो नारायणाय। मन्त्र से भगवान नारायण का पूजन करें। भगवान का दुग्ध से अभिषेक करके उन्हें खीर का नैवेद्य अर्पित करें। रात्रिकाल में तीनों समय श्रीहरि के पूजन में लीन रहकर जागरण करें। तदुपरान्त गन्ध, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, गायन, वादन तथा नृत्य आदि द्वारा भगवान की पूजा-अर्चना करें। श्रद्धापूर्वक नारायण कवच आदि भगवान नारायण से सम्बन्धित विभिन्न स्तोत्रों का पाठ करें।

प्रातःकाल पूजनोपरान्त ब्राह्मण को घृत एवं दक्षिणा सहित खिचड़ी दान करें। दान करते समय निम्नोक्त मन्त्र का उच्चारण करते हुये प्रार्थना करें -

सर्वात्मा सर्वलोकेशः सर्वव्यापी सनातनः।
नारायणः प्रसन्नः स्यात् कृशरान्नप्रदानतः॥

भावार्थ - "जो सभी प्राणियों के आत्मा हैं, जो सम्पूर्ण लोकों के ईश्वर हैं, जो सर्वत्र विद्यमान हैं, जो सनातन हैं, हे भगवान श्रीनारायण! यह खिचड़ी दान करने से आप मुझ पर प्रसन्न हों।"

उपरोक्त मन्त्र से ब्राह्मण को उत्तम दान देकर सामर्थ्यानुसार ब्राह्मणों को भोजन करायें। तदुपरान्त स्वयं भी बन्धु-बान्धवों सहित भोजन ग्रहण करें। इस प्रकार श्रद्धापूर्वक विधिवत् भगवान नारायणदेव का पूजन करने से मनुष्य को आठ अग्निष्टोम यज्ञों का सम्पूर्ण पुण्यफल प्राप्त होता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
❮
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation