
हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार जब सूर्योदय के समय एकादशी हो, तदुपरान्त क्षययुक्त द्वादशी हो तथा अगले दिन पुनः सूर्योदय में त्रयोदशी हो, अर्थात् एक ही दिन एवं रात्रि में तीन तिथियों का स्पर्श होने पर त्रिस्पर्शा द्वादशी मनायी जाती है। अधिक पढ़ें...
टिप्पणी: सभी समय २४:००+ प्रारूप में Tungi, Bangladesh के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय २४:०० से अधिक हैं और आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।
हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष द्वादशी को वामन द्वादशी के रूप में मनाया जाता है। वामन द्वादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु व्रत एवं पूजन किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार चैत्र शुक्ल द्वादशी तिथि पर भगवान विष्णु के वामन अवतार का पूजन करने से विशेष पुण्य लाभ प्राप्त होता है। चैत्र शुक्ल द्वादशी को मदन द्वादशी व्रत भी किया जाता है। मदन द्वादशी व्रत के फलस्वरूप देवी दिति ने उनचास मरुद्गणों को पुत्र रूप में प्राप्त किया था।
भगवान वामन, भगवान विष्णु के दशावतारों में से पाँचवें अवतार हैं। शास्त्रों के अनुसार चैत्र शुक्ल द्वादशी के दिन ही भगवान वामन ने देवताओं के कल्याणार्थ महाराज बलि से दान में त्रिभुवन प्राप्त किये थे। इसीलिये इस दिन भगवान वामन की पूजा-अर्चना की जाती है।
भविष्यपुराण एवं मत्स्यपुराण में प्राप्त वर्णन के अनुसार चैत्र शुक्ल द्वादशी के दिन भगवान विष्णु के मूल स्वरूप अथवा श्रीमहाविष्णु स्वरूप की आराधना करनी चाहिये। उक्त दोनों पुराणों में चैत्र शुक्ल द्वादशी के दिन किये जाने वाले मदन द्वादशी व्रत का वर्णन भी प्राप्त होता है। मदन द्वादशी व्रत में कामदेव रूपी भगवान विष्णु एवं देवी रति की पूजा-अर्चना की जाती है।
भविष्यपुराण में वर्णित मल्ल द्वादशी व्रत के अनुसार चैत्र शुक्ल द्वादशी के दिन भगवान विष्णु के मूल स्वरूप की पूजा-अर्चना करनी चाहिये। मल्ल द्वादशी व्रत मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी से आरम्भ कर कार्तिक शुक्ल द्वादशी तक किया जाता है, जिसके अन्तर्गत प्रतिमाह क्रमशः केशव, नारायण, माधव, गोविन्द, विष्णु, मधुसूदन, त्रिविक्रम, वामन, श्रीधर, हृषीकेश, पद्मनाभ तथा दामोदर, इन नामों से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
सर्वप्रथम प्रातः स्नान आदि से निवृत्त होने के पश्चात् पीत वस्त्र धारण करें तथा व्रत का सङ्कल्प लें। तत्पश्चात् भगवान वामन की निम्नोक्त विधि से पूजा करें।
इस प्रकार वामन द्वादशी व्रत की सामान्य विधि सम्पूर्ण होती है। वामन द्वादशी का व्रत करने से व्यक्ति को दीर्घायु, धन, यश तथा धर्म का लाभ होता है। यह व्रत विशेष रूप से वैष्णवों के लिये अत्यन्त पवित्र माना गया है। अतः यह स्पष्ट है कि चैत्र मास की शुक्ल द्वादशी को वामन द्वादशी नाम से ही प्रसिद्धि प्राप्त है तथा इस दिन भगवान विष्णु के वामन स्वरूप की पूजा करने से मोक्षदायक फल प्राप्त होता है।
नारदपुराण में प्राप्त द्वादशी व्रत विधान वर्णन के अनुसार चैत्र मास के शुक्लपक्ष की द्वादशी के दिन उपवास का पालन करते हुये नमोऽस्तु विष्णवे तुभ्यम्। मन्त्र से भगवान विष्णु का पूजन करें। एक सेर दुग्ध से विष्णु जी का अभिषेक करें। यदि सामर्थ्य हो तो एक सेर घी से भी भगवान को स्नान करायें। रात्रिकाल में जागरण एवं तीनों समय पूजन करें।
तदुपरान्त प्रातःकाल यथावश्यक नित्य कर्मों से निवृत्त होकर स्वच्छ एवं पवित्र वस्त्र धारण करें तथा मधु, घी तथा तिल मिश्रित हवन सामग्री से उपरोक्त मन्त्र द्वारा एक सौ आठ आहुतियाँ प्रदान करें। तदनन्तर ब्राह्मण को दक्षिणा सहित एक आढक, अर्थात् चार सेर चावल दान करें। दान करते समय निम्नोक्त मन्त्र का उच्चारण करते हुये प्रार्थना करें -
प्राणरूपी महाविष्णुः प्राणदः सर्ववल्लभः।
तण्डुलाढकदानेन प्रीयतां मे जनार्दनः॥
भावार्थ - "भगवान महाविष्णु प्राण स्वरूप हैं, वे ही सभी के प्रियतम एवं प्राणदाता हैं। इस एक आढक चावल के दान से वे भगवान जनार्दन मुझपर प्रसन्न हों।"
इस प्रकार उपरोक्त विधि के अनुसार चैत्र शुक्ल द्वादशी व्रत का पालन करने से मनुष्य समस्त पापों से मुक्त हो जाता है तथा उसे अत्यग्निष्टोम यज्ञ का आठ गुणा फल प्राप्त होता है।