devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2015 वासुदेव द्वादशी का दिन और पूजा का समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2015 वासुदेव द्वादशी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
वासुदेव द्वादशी
27वाँ
जुलाई 2015
Monday / सोमवार
गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु
Lord Vishnu on Garuda

वासुदेव द्वादशी समय

वासुदेव द्वादशी सोमवार, जुलाई 27, 2015 को
28वाँ जुलाई को, द्वादशी पारण समय - 06:00 ए एम से 08:47 ए एम
पारण के दिन द्वादशी सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी।
द्वादशी तिथि प्रारम्भ - जुलाई 27, 2015 को 11:41 ए एम बजे
द्वादशी तिथि समाप्त - जुलाई 28, 2015 को 10:38 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2015 वासुदेव द्वादशी

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि को वासुदेव द्वादशी अथवा श्रीकृष्ण द्वादशी के नाम से जाना जाता है। धर्मशास्त्रों के अनुसार आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि अत्यन्त पवित्र एवं पुण्यदायी मानी गयी है। इस तिथि का सम्बन्ध भगवान विष्णु से माना जाता है तथा इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार माह के लिये योगनिद्रा में प्रविष्ट होते हैं। अतः इस द्वादशी को देवशयनी द्वादशी अथवा हरिशयनी द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है।

नारदपुराण एवं भविष्यपुराण में प्राप्त वर्णन के अनुसार आषाढ़ शुक्ल द्वादशी के दिन भगवान वामन की पूजा-अर्चना करनी चाहिये। इस दिन विधिवत् भगवान वामन की आराधना करने से सौ अग्निष्टोम यज्ञों का पुण्य प्राप्त होता है। भविष्यपुराण में यह भी कहा गया है कि जो व्यक्ति आषाढ़ शुक्ल द्वादशी का व्रत श्रद्धापूर्वक करता है, वह पापमुक्त होकर श्रीहरि के धाम में स्थान प्राप्त करता है। इस दिन किया गया स्नान, दान एवं उपवास अक्षय फल प्रदान करने वाला होता है।

पद्मपुराण, स्कन्दपुराण, विष्णुधर्मोत्तरपुराण तथा हरिवंशपुराण आदि धर्मग्रन्थों में इस तिथि का विस्तारपूर्वक वर्णन मिलता है। इन ग्रन्थों में कहा गया है कि इस दिन से देवताओं की निद्रा का आरम्भ होता है, जिसे चातुर्मास्य का प्रारम्भ भी माना जाता है। धर्मसिन्धु में उल्लेख प्राप्त होता है -

आषाढशुक्लद्वादश्यां विष्णुशयनसंयुताम्।
उपोष्य यः पूजयति स याति परमां गतिम्॥

भावार्थ - "जो मनुष्य आषाढ़ शुक्ल द्वादशी को उपवास कर श्रीहरि विष्णु के शयन उत्सव का पूजन करता है, वह परम गति को प्राप्त होता है।"

आषाढ़ शुक्ल द्वादशी व्रत एवं पूजा विधि

आषाढ़ शुक्ल द्वादशी को उपवास करने वाले मनुष्य को पूर्ववत् एक आढक, अर्थात् चार सेर दुग्ध से भगवान वामन का स्नान कराना चाहिये। तदनन्तर नमस्ते वामनाय। मन्त्र से दूर्वा एवं घी की एक सौ आठ आहुति प्रदान कर हवन करते हुये रात्रिकाल में जागरण एवं वामन देव का पूजन करना चाहिये।

पूजनोपरान्त वामन देव की पूजा करने वाले ब्राह्मण को श्रद्धापूर्वक दक्षिणा सहित दही, अन्न तथा नारियल का फल अर्पित करना चाहिये। दान करते समय निम्नोक्त मन्त्र का उच्चारण करते हुये प्रार्थना करनी चाहिये -

वामनो बुद्धिदो होता द्रव्यस्थो वामनः सदा।
वामनस्तारकोऽस्माच्च वामनाय नमो नमः॥

भावार्थ - "वामन बुद्धिदाता हैं। वे ही होता हैं तथा द्रव्य में भी वे सदैव विद्यमान रहते हैं। वामन जी ही इस भव-सागर से तारने वाले हैं। ऐसे प्रभु वामन देव को बारम्बार नमस्कार है।"

उपरोक्त मन्त्र से दही-अन्न का दान करके यथाशक्ति ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिये। इस प्रकार उपरोक्त विधि के अनुसार आषाढ़ शुक्ल द्वादशी व्रत करने से मनुष्य को सौ अग्निष्टोम यज्ञों का फल प्राप्त होता है। आषाढ़ मास की शुक्ल द्वादशी तिथि केवल व्रत का दिन नहीं, अपितु भगवान विष्णु की योगनिद्रा के आरम्भ का पवित्र पर्व है। यह तिथि भक्त को संयम, भक्ति, तप एवं मोक्ष के मार्ग की ओर अग्रसर करती है। धर्मशास्त्रों में इसे सम्पूर्ण वर्ष की सर्वश्रेष्ठ द्वादशियों में से एक कहा गया है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation