☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

श्रावण माह त्यौहार हिन्दु कैलेण्डर के लिए

DeepakDeepak

श्रावण त्यौहार


श्रावण त्यौहार

श्रावण माह हिन्दु कैलेण्डर में पाँचवाँ चन्द्र महीना है।

हिन्दु कैलेण्डर में, चन्द्र मास के प्रारम्भ को चिह्नित करने के दो नियम अमान्त एवं पूर्णिमान्त हैं। पूर्णिमान्त में, मास का प्रारम्भ पूर्णिमा के अगले दिन से होता है, पूर्णिमान्त पर आधारित पञ्चांग को पूर्णिमान्त कैलेंडर या पूर्णिमान्त पञ्चांग के रूप में जाना जाता है। अमान्त में, मास का प्रारम्भ अमावस्या के अगले दिन से होता है, अमान्त पर आधारित पञ्चांग को अमान्त कैलेंडर या अमान्त पञ्चांग के रूप में जाना जाता है।

श्रावण त्यौहारों की सूची

श्रावण त्यौहारों की सूची

  1. कामिका एकादशी - कामिका एकादशी
  2. श्रावण सोमवार व्रत - श्रावण मास में पड़ने वाले सभी सोमवार भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिये, उपवास के लिये अत्यधिक शुभ माने जाते हैं और इन्हें श्रावण सोमवार के नाम से जाना जाता है। अधिकांश राज्य, क्षेत्रीय कैलेण्डर का पालन करते हैं, जिसके कारण सावन सोमवार के दिनों में 2 सप्ताह का अन्तर हो सकता है।
  3. मङ्गला गौरी व्रत - श्रावण माह के अन्तर्गत आने वाले सभी मंगला गौरी व्रत दिवस सूचिबद्ध किये गये हैं। माता गौरी से वैवाहिक जीवन में सुख एवं सौभाग्य की प्राप्ति हेतु हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार श्रावण माह के प्रत्येक मंगलवार को विवाहित महिलाओं द्वारा मंगला गौरी व्रत का पालन किया जाता है।
  4. हरियाली तीज - हरियाली तीज देवी पार्वती एवं भगवान शिव के मिलन का प्रतीक है। यह त्यौहार वैवाहिक आनन्द तथा जीवनसाथी एवं बच्चों की कुशलता हेतु मनाया जाता है।
  5. नाग पञ्चमी - नाग पञ्चमी
  6. श्रावण पुत्रदा एकादशी - श्रावण पुत्रदा एकादशी
  7. वरलक्ष्मी व्रत - वरलक्ष्मी पूजा श्रावण शुक्ल पक्ष के अन्तिम शुक्रवार के दिन की जाती है। यह पूजा धन-समृद्धि की देवी वर लक्ष्मी को समर्पित है। पूजा हेतु आवश्यक सिंह लग्न पूजा मुहूर्त, वृश्चिक लग्न पूजा मुहूर्त, कुम्भ लग्न पूजा मुहूर्त, वृषभ लग्न पूजा मुहूर्त इस पृष्ठ पर उपलब्ध हैं।
  8. रक्षा बन्धन - रक्षा बन्धन का त्यौहार भाई-बहन के पवित्र सम्बन्ध को समर्पित है। इस त्यौहार में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर उनकी रक्षा हेतु पवित्र सूत्र बाँधती हैं। भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बाँधने के लिये रक्षा बन्धन अनुष्ठान का शुभ समय यहाँ प्रदान किया गया है।
  9. गायत्री जयन्ती - देवी गायत्री के जन्मदिवस को गायत्री जयन्ती के रूप में मनाया जाता है। धर्मग्रन्थों में देवी गायत्री को देवताओं की माता के रूप में भी वर्णित किया गया है। आधुनिक भारत में, श्रावण पूर्णिमा की गायत्री जयन्ती का दिन संस्कृत दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
  10. कल्की जयन्ती - प्रस्तुत लेख में कल्कि जयन्ती मुहूर्त दिया गया है। कल्कि जयन्ती, भगवान विष्णु के कल्कि अवतार के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनायी जाती है। कलियुग के अन्त में भगवान विष्णु अपने दसवें एवं अन्तिम अवतार में कल्कि रूप में प्रकट होंगे।
  11. हयग्रीव जयन्ती - हयग्रीव जयन्ती
  12. नारली पूर्णिमा - नारली पूर्णिमा
  13. संस्कृत दिवस - संस्कृत दिवस

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation