devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

1996 गंगा दशहरा का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

1996 गंगा अवतरण

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
गंगा अवतरण
27वाँ
मई 1996
Monday / सोमवार
गंगा दशहरा
Ganga Avataran Dussehra

गंगा दशहरा पूजा समय

गंगा दशहरा सोमवार, मई 27, 1996 को
दशमी तिथि प्रारम्भ - मई 26, 1996 को 21:25 बजे
दशमी तिथि समाप्त - मई 27, 1996 को 22:01 बजे
हस्त नक्षत्र प्रारम्भ - मई 27, 1996 को 15:46 बजे
हस्त नक्षत्र समाप्त - मई 28, 1996 को 16:27 बजे
व्यतीपात योग प्रारम्भ - मई 28, 1996 को 09:30 बजे
व्यतीपात योग समाप्त - मई 29, 1996 को 08:02 बजे

टिप्पणी: सभी समय २४:००+ प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय २४:०० से अधिक हैं और आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

1996 गंगा दशहरा

गंगा दशहरा ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर आता है तथा वर्तमान में मई अथवा जून के माह में पड़ता है। गंगा दशहरा को गंगावतरण के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है गंगा का अवतरण। सामान्यतः गंगा दशहरा निर्जला एकादशी से एक दिन पूर्व मनाया जाता है, किन्तु कुछ वर्षों में गंगा दशहरा तथा निर्जला एकादशी एक ही दिन पड़ सकते हैं।

ब्रह्मपुराण के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को हस्त नक्षत्र में स्वर्गलोक से देवी गङ्गा का पृथ्वी पर प्रादुर्भाव हुआ था। गङ्गा दशहरा के दिन, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, बुधवार, हस्त नक्षत्र, व्यतीपात योग, गर करण, आनन्द आनन्दादि योग, वृषस्थ रवि तथा कन्या का चन्द्र, उपरोक्त दश तत्वों का संयोजन होने पर, ये अपूर्वयोग महापुण्यदायक माना जाता है। इसमें योग विशेष का बाहुल्य होने पर पूर्वा या परा का विचार समय पर करके जिस दिन उपर्युक्त योग अधिक हों, उस दिन स्नान, दान, जप, तप, व्रत तथा उपवास आदि करने चाहिये। यदि ज्येष्ठ का अधिक मास हो तो शुद्ध मास की अपेक्षा मलमास में किये गये धर्म-कर्म आदि का अधिक फल प्राप्त होता है।

गंगा दशहरा देवी गंगा को समर्पित पर्व है तथा इस दिन को उस दिन के रूप में मनाया जाता है जब गंगा भागीरथ के पूर्वजों की शापित आत्माओं को शुद्ध करने हेतु पृथ्वी पर अवतरित हुयी थीं। पृथ्वी पर आने से पूर्व, देवी गंगा भगवान ब्रह्मा के कमण्डलु में निवास करती थीं तथा अपने साथ देवी गंगा स्वर्ग की पवित्रता को पृथ्वी पर लायी थीं।

गंगा दशहरा पर भक्त देवी गंगा की पूजा करते हैं तथा गंगा स्नान करते हैं। गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करना और दान-पुण्य करना अत्यधिक शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा में पवित्र स्नान करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है। संस्कृत भाषा में दश का अर्थ दस तथा हरा का अर्थ नाश करना होता है। इसीलिये गङ्गा दशहरा के दिन अथवा इन दस दिनों के दौरान गङ्गा स्नान करने से मनुष्य के दस प्रकार के पाप अर्थात् तीन प्रकार के कायिक, चार प्रकार के वाचिक तथा तीन प्रकार के मानसिक पाप नष्ट हो जाते हैं।

श्रद्धालु पवित्र स्नान करने के लिये प्रयागराज (इलाहाबाद), गढ़मुक्तेश्वर, हरिद्वार, ऋषिकेश तथा वाराणसी में आते हैं। वाराणसी में गंगा दशहरा उत्सव प्रसिद्ध है। गंगा दशहरा के दिन हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान करते हैं और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लेते हैं।

गंगा दशहरा को गंगा जयन्ती का पर्व नहीं समझा जाना चाहिये। गंगा जयन्ती के दिन देवी गंगा का पुनर्जन्म हुआ था।

गङ्गा दशहरा की क्षेत्रीय विभिन्नतायें

उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार तथा पश्चिम बंगाल आदि क्षेत्रों में जहाँ पवित्र गङ्गा नदी प्रवाहित होती है, उन राज्यों में गङ्गा दशहरा का पर्व अत्यधिक श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। हरिद्वार, वाराणसी, गढ़मुक्तेश्वर, ऋषिकेश, प्रयागराज तथा पटना आदि क्षेत्र इस पर्व के प्रमुख तीर्थस्थल माने जाते हैं। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु गङ्गा के पावन तट पर एकत्रित होकर देवी गङ्गा की पूजा-अर्चना करते हैं तथा भव्य गङ्गा आरती में सम्मिलित होते हैं। आरती के समय दीपदान कर देवी गङ्गा की उपासना की जाती है। पटना में स्थित गाँधी घाट पर भी गङ्गा दशहरा के अवसर पर भव्य गङ्गा आरती का आयोजन किया जाता है। वहाँ सन्ध्याकाल में विद्वान पुरोहितों द्वारा विशेष आरती की जाती है। अदालत घाट पर गङ्गाजी को 1100 मीटर लम्बी पुष्पमाला अर्पित की जाती है।

मथुरा, वृन्दावन तथा बटेश्वर आदि तीर्थस्थलों में गङ्गा दशहरा के दिन गङ्गाजी के अतिरिक्त देवी यमुना की पूजा का भी विशेष महत्त्व माना जाता है। इन क्षेत्रों में गङ्गा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालु यमुना स्नान करते हैं तथा यमुनाजी को खरबूजा, ककड़ी, खीरा एवं आम आदि ऋतुफल अर्पित करते हैं। इस दिन लोग शरबत, शिकंजी, लस्सी जैसे शीतल पेय वितरित करके पुण्य अर्जित करते हैं। अनेक स्थानों पर इस अवसर पर पतंग उढ़ाने की परम्परा भी है, जहाँ विशाल स्तर पर सामूहिक पतंगबाजी के आयोजन भी किये जाते हैं।

गङ्गा दशहरा पूजा विधि

ज्येष्ठ शुक्ला दशमी, यदि ज्येष्ठ अधिक मास हो तो अधिक ज्येष्ठ की शुक्ल दशमी को सामर्थ्यानुसार गङ्गातट पर स्थित प्रदेश में अथवा सामर्थ्य न हो तो किसी भी निकटवर्ती जलाशय या घर के शुद्ध जल से स्नान करके शुद्ध वस्त्र धारण करें।

स्नानोपरान्त सुवर्णादि के पात्र में त्रिनेत्र, चतुर्भुज, सर्वावयवभूषित, रत्नकुम्भधारिणी, श्वेत वस्त्रादि से सुशोभित तथा वर एवं अभय मुद्रा से युक्त देवी गङ्गा की मूर्ति अङ्कित करें अथवा किसी पूर्व प्रतिष्ठित मूर्ति के समीप आसन लगायें। तदुपरान्त निम्नोक्त मन्त्र का उच्चारण करते हुये आवाहनादि सहित देवी माँ का षोडशोपचार पूजन करें।

ॐ नमः शिवायै नारायण्यै दशहरायै गङ्गायै नमः।

तत्पश्चात् इन्हीं नामों से "नमः" के स्थान में "स्वाहा" युक्त करके हवन करें। हवन करने के उपरान्त निम्नोक्त मन्त्र का उच्चारण करते हुये देवी गङ्गा को पञ्च-पुष्पाञ्जलि अर्पित करें।

ॐ नमो भगवति ऐं ह्रीं श्रीं वाक् काममायामयि
हिलि हिलि मिलि मिलि गंगे मां पावय पावय स्वाहा।

उपरोक्त मन्त्र से पाँच पुष्पाञ्जलि अर्पण करके देवी गङ्गा को भूतल पर लाने वाले राजर्षि भगीरथ का तथा जिस स्थान से देवी का प्रादुर्भाव हुआ है, उस हिमालय का नाम-मन्त्र से पूजन करें।

तदनन्तर गङ्गायै नमः का उच्चारण करते हुये दस फल, दस दीपक एवं दस सेर तिल का दान करें। इसके अतिरिक्त घी मिश्रित सत्तू के एवं गुड़ के पिण्ड जल में अर्पित करें। यदि सामर्थ्यशाली हों तो स्वर्ण से निर्मित कच्छप, मत्स्य एवं मण्डूक आदि का भी पूजन करें तथा उन्हें जल में अर्पित कर दें। इसके अतिरिक्त 10 किलो तिल, 10 किलो जौ तथा 10 किलो गेहूँ का दान 10 ब्राह्मणों को प्रदान करें।

ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा से प्रारम्भ करके दशमी तक एकोत्तर-वृद्धि से दशहरा स्तोत्र का पाठ करें। इसके अतिरिक्त परदार अर्थात् परायी स्त्री एवं परद्रव्य अर्थात् पराये धन आदि से दूर रहें। इस प्रकार विधिवत् पूजन करने एवं दशहरा स्तोत्र का पाठ करने से मनुष्य के समस्त प्रकार के पाप समूल नष्ट हो जाते हैं तथा उसे दुर्लभ फल की प्राप्ति होती है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation