devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2027 हरतालिका तीज व्रत एवं उत्सव का दिन नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, भारत के लिये

DeepakDeepak

2027 हरतालिका तीज

नई दिल्ली, भारत
हरतालिका तीज
3वाँ
सितम्बर 2027
Friday / शुक्रवार
स्त्रियाँ हरतालिका तीज पर झूले का आनन्द लेती हुयीं
Hartalika Teej

हरतालिका तीज पूजा

हरितालिका तीज शुक्रवार, सितम्बर 3, 2027 को
प्रातःकाल हरितालिका पूजा मुहूर्त - 06:00 से 08:32
अवधि - 02 घण्टे 32 मिनट्स
तृतीया तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 02, 2027 को 16:49 बजे
तृतीया तिथि समाप्त - सितम्बर 03, 2027 को 14:18 बजे

टिप्पणी: सभी समय २४:००+ प्रारूप में नई दिल्ली, भारत के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय २४:०० से अधिक हैं और आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2027 हरतालिका तीज

हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। इस दिन महिलायें भगवान शिव व माता पार्वती की रेत के द्वारा निर्मित अस्थायी मूर्तियों को पूजती हैं तथा सुखी वैवाहिक जीवन तथा सन्तान की प्राप्ति के लिये प्रार्थना करती हैं।

हरतालिका तीज की उत्पत्ति एवं इसके नाम का महत्त्व एक पौराणिक कथा में मिलता है। हरतालिका शब्द, हरत तथा आलिका से मिलकर बना है, जिसका अर्थ क्रमशः अपहरण एवं स्त्रीमित्र अर्थात् सहेली अथवा सखी होता है। हरतालिका तीज की कथा के अनुसार, पार्वतीजी की सखियाँ उनका अपहरण कर उन्हें घने वन में ले गयी थीं। ताकि पार्वतीजी की इच्छा के विरुद्ध उनके पिता उनका विवाह भगवान विष्णु से न कर दें।

हरतालिका पूजा के लिये प्रातःकाल का समय उचित माना गया है। यदि किसी कारणवश प्रातःकाल पूजा कर पाना सम्भव नहीं है, तो प्रदोषकाल में शिव-पार्वती की पूजा की जा सकती है। तीज की पूजा प्रातः स्नान के पश्चात् नवीन एवं सुन्दर वस्त्र पहनकर की जाती है। रेत से बनी शिव-पार्वती की प्रतिमा का विधिवत पूजन किया जाता है तथा हरतालिका व्रत कथा का पाठ अथवा श्रवण किया जाता है।

कर्णाटक, आन्ध्र प्रदेश एवं तमिलनाडु में हरतालिका तीज को गौरी हब्बा के नाम से जाना जाता है तथा माता गौरी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिये एक महत्त्वपूर्ण दिन के रूप में पूजा जाता है। गौरी हब्बा के दिन महिलायें स्वर्ण गौरी व्रत का पालन करती हैं तथा माता गौरी से सुखी वैवाहिक जीवन के लिये प्रार्थना करती हैं।

तीज का त्यौहार मुख्यतः उत्तर भारतीय महिलाओं द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। तीज मुख्यतः राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड में मनायी जाती है। सावन (श्रावण) और भादव (भाद्रपद) के मास में आने वाली तीन प्रमुख तीज निम्न हैं -

  1. हरियाली तीज
  2. कजरी तीज
  3. हरतालिका तीज

उपरोक्त तीजों के अतिरिक्त, आखा तीज, जिसे अक्षय तृतीया भी कहते है तथा गणगौर तृतीया (गणगौर) भी प्रमुख तीज मानी जाती हैं।

हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। हरतालिका तीज हरियाली तीज के एक मास पश्चात् आती है तथा मुख्यतः गणेश चतुर्थी के एक दिन पहले मनायी जाती है। इस दिन महिलायें शिव-पार्वती की मिट्टी से निर्मित प्रतिमा की पूजा-अर्चना करती हैं।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
❮
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation