टिप्पणी: सभी समय २४:००+ प्रारूप में Ganj Dundwara, भारत के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय २४:०० से अधिक हैं और आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।
भगवान बलराम को भगवान विष्णु के 8वें अवतार के रूप में पूजा जाता है। भगवान बलराम के जन्म की वर्षगाँठ को बलराम आविर्भाव दिवस अथवा बलराम जयन्ती के रूप में मनाया जाता है। बलराम भगवान कृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता थे।
भगवान बलराम को आदिशेष के अवतार के रूप में भी पूजा जाता है। आदिशेष वह नाग है, जिस पर भगवान विष्णु विश्राम करते हैं। बलराम को बलदेव, बलभद्र एवं हलायुध के नाम से भी जाना जाता है।