devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2026 आश्विन नवरात्रि व्रत तोड़ने का समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए

DeepakDeepak

2026 आश्विन नवरात्रि पारण

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
आश्विन नवरात्रि पारण
20वाँ
अक्टूबर 2026
Tuesday / मंगलवार
वह दिन जब भक्त 9 दिनों का नवरात्रि व्रत तोड़ते हैं।
Mahashtami

शारदीय नवरात्रि का व्रत तोड़ने का समय

आश्विन नवरात्रि पारण मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026 को
आश्विन नवरात्रि पारण समय - 07:03 ए एम के बाद
नवमी तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 18, 2026 को 10:21 पी एम बजे
नवमी तिथि समाप्त - अक्टूबर 20, 2026 को 12:20 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2026 शारदीय नवरात्रि पारण | आश्विन नवरात्रि पारण

हिन्दु धार्मिक ग्रंथों में नवरात्रि पारण के समय को लेकर भिन्न विचार देखने को मिलते हैं। नवरात्रि के व्रत का किस तिथि को समापन करना है, धार्मिक ग्रंथों में इसके बारे में मुख्यतः दो प्रकार के विचारों को प्रतिपादित किया गया है। पहले मत के अनुसार, नवरात्रि पारण के लिए नवमी तिथि के अस्त होने से पहले का समय ही उत्तम माना गया है। दूसरा मत नवरात्रि पारण के लिए दशमी तिथि को उपयुक्त बताता है।

उत्तर भारतीय परिवारों में, घर के सदस्य, विशेषतः महिला सदस्य, कन्या पूजा के उपरांत अष्टमी या नवमी तिथि पर अपना व्रत छोड़ देते हैं। परंपरागत तौर पर, कन्या पूजा जिसे कुमारी पूजा भी कहा जाता है। महा अष्टमी या महा नवमी तिथि के दिन की जाती है। जिन वर्षों में महा अष्टमी पूजा और महा नवमी पूजा एक ही दिन होती हैं तब व्रत अष्टमी तिथि को कन्या पूजा के बाद तोड़ा जाता है। व्रत तोड़ने की इस परम्परा का पालन करने के लिए मुहूर्त या समय देखने की आवश्यकता नहीं होती, क्यूंकि इसमें कन्या पूजन के बाद, महा अष्टमी या महा नवमी तिथि के दिन स्वतः ही व्रत को तोड़ा जा सकता है।

यहाँ विचारणीय है की, व्रत तोड़ने की उपरोक्त विधि के अनुसार नौ दिन व्रत रखना अनिवार्य नहीं है। क्यूँकि, जिन परिवारों में अष्टमी तिथि को पूजा जाता है, वहां व्रत सात दिनों के लिए व जहाँ नवमी तिथि को पूजा जाता है, वहां व्रत आठ दिनों के लिए ही रखा जाता है। व्रत तोड़ने की यह परम्परा सुनिश्चित करती है की नवरात्रि पारण स्वतः ही नवमी तिथि के अस्त होने से पहले हो जाता है, बजाय नवमी तिथि के बाद विशेषकर जब तब नवमी व दशमी तिथि संयुक्त हो।

कई परिवारों में नवरात्रि का व्रत नौ दिनों के बजाय दो दिनों के लिए रखा जाता है। पहला उपवास प्रतिपदा तिथि को रखा जाता है व दूसरा सप्तमी या अष्टमी को रखा जाता है, जो की इस बात पर निर्भर करता है की परिवार नवरात्रि पूजा का समापन महा अष्टमी को करते हैं या महा नवमी को। दूसरे शब्दों में, दूसरा उपवास नवरात्रि पूजा के समापन के एक दिन पहले रखना होता है। इस विधि में भी नवरात्रि पारण के लिए मुहूर्त या समय देखना अनिवार्य नहीं होता।

कई परिवार नवरात्रि के दौरान नवमी होम या हवन करते हैं। हवन करने के लिए सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण दिन का समय माना जाता है जब नवमी तिथि व्यापत (चल रही) हो। न्यूनतम चंडी हवन विधि को पूरा करने में लगभग चार घंटे का समय लगता है। होम-हवन से सम्बंधित उपरोक्त सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए नवरात्रि का व्रत, हवन व नवमी तिथि दोनों की समाप्ति के बाद तोड़ा जाता है।

नवरात्रि पारण की यह विधि सुनिश्चित करती है कि यदि नवमी सूर्यास्त के पहले समाप्त न हो रही हो तो व्रत पुरे नौ दिन व नौ रात के लिए रखा जाए। यदि नवमी सूर्यास्त के पहले समाप्त हो रही है तो व्रत की अवधि आठ दिनों की होगी। प्रतिष्ठित पुस्तक निर्णय-सिन्धु के अनुसार नवरात्रि पारण या व्रत तोड़ने के लिए नवमी की समाप्ति के बाद दशमी तिथि को ही उत्तम बताया गया है।

निर्णय-सिन्धु के अनुसार-

अथ नवरात्रपारणनिर्णयः। सा च दशम्यां कार्या॥

नवरात्रि पारण के लिए सबसे उपयुक्त समय नवमी की समाप्ति के बाद जब दशमी तिथि प्रचलित हो को माना गया है। निर्णय-सिन्धु के अनुसार नवरात्रि का व्रत प्रतिपदा से नवमी तक करना ही सर्वश्रेष्ठ है, इसलिए व्रत को पूर्ण नवमी तक करना चाहिए।

यँहा पर द्रिक पञ्चाङ्ग द्वारा प्रदान किया गया नवरात्रि पारण समय या मुहूर्त निर्णय-सिन्धु में उल्लेखित सिद्धांत का अनुसरण कर निकला गया है। कुछ परिवारों में दशमी तिथि के दिन नवरात्रि पारण दुर्गा विसर्जन के बाद किया जाता है। अतः जहाँ इस विधि से व्रत का पालन किया जाता है, उन्हें नवरात्रि पारण दुर्गा विसर्जन के बाद ही करना चाहिए। नवरात्रि पारण के लिए मुहूर्त का समय दुर्गा विसर्जन के लिए दी गयी सूचि से प्राप्त किया जा सकता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation