devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2026 शाकम्भरी नवरात्रि | शाकम्भरी अष्टमी का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2026 बनादा अष्टमी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
बनादा अष्टमी

कोई नहीं
शाकम्भरी नवरात्रि
Ghatasthapana

शाकम्भरी नवरात्रि समय


वर्ष 2026 में कोई बनादा अष्टमी नहीं है।

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2026 बनादा अष्टमी

शाकम्भरी नवरात्रि, पौष शुक्ल अष्टमी से आरम्भ होकर पौष पूर्णिमा पर समाप्त होती है। पौष शुक्ल अष्टमी को बनादा अष्टमी अथवा बनादाष्टमी के रूप में जाना जाता है।

शाकम्भरी नवरात्रि के अतिरिक्त अधिकांश नवरात्रि शुक्ल प्रतिपदा से आरम्भ होती हैं, किन्तु शाकम्भरी नवरात्रि पौष माह की अष्टमी तिथि से आरम्भ होती है एवं पूर्णिमा पर समाप्त होती है। अतः शाकम्भरी नवरात्रि उत्सव कुल आठ दिनों तक मनाया जाता है। हालाँकि, कुछ वर्षों में क्षय तिथि और अधिक तिथि होने के कारण, शाकम्भरी नवरात्रि की समयावधि सात एवं नौ दिनों तक की हो सकती है।

शाकम्भरी माता देवी भगवती का ही अवतार हैं। मान्यताओं के अनुसार, देवी भगवती ने पृथ्वी को अकाल तथा खाद्य संकट से मुक्त करने हेतु देवी शाकम्भरी के रूप में अवतार लिया था। शाकम्भरी माता को, सब्जियों, फलों तथा हरी पत्तियों की देवी के रूप में भी जाना जाता है तथा उन्हें फलों एवं सब्जियों के हरे-भरे परिवेश में विराजमान दर्शाया जाता है।

शाकम्भरी नवरात्रि का समापन पौष पूर्णिमा पर होता है, जिसे शाकम्भरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। शाकम्भरी पूर्णिमा को शाकम्भरी जयन्ती के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि यह मान्यता है कि, देवी शाकम्भरी का प्रादुर्भाव शाकम्भरी पूर्णिमा के दिन ही हुआ था।

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्णाटक, महाराष्ट्र तथा तमिल नाडु के कुछ क्षेत्रों में शाकम्भरी नवरात्रि अधिक लोकप्रिय है। कर्णाटक में, शाकम्भरी देवी को बनशंकरी देवी के रूप में जाना जाता है तथा नवरात्रि के समय बनादा अष्टमी को अत्यन्त महत्त्वपूर्ण दिन माना जाता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation