devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

प्रश्नावली | प्रश्नावली से दिव्य उत्तर प्राप्त करें

DeepakDeepak

प्रश्नावली

हिन्दु धर्म में लोकप्रिय राम शलाका, हनुमान प्रश्नावली, गणेश प्रश्नावली, दुर्गा प्रश्नावली आदि महत्त्वपूर्ण प्रश्नावलियाँ द्रिक पञ्चाङ्ग के उपयोगकर्ताओं की सुविधा हेतु प्रदान की गयी हैं। आप अपनी श्रद्धानुसार दी गयी किसी भी प्रश्नावली की सहायता से अपने मन में चल रहे प्रश्न अथवा संशय का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। प्राचीनकाल से ही ये प्रश्नावलियाँ मनुष्यों का मार्गदर्शन करती आयी हैं तथा वर्तमान में भी अत्यन्त प्रचलित हैं।

प्रश्नावली

यह सभी प्रश्नावली भगवान श्रीराम, भगवान हनुमान, भगवान गणेश तथा दुर्गा माता को समर्पित हैं, अतः जो भी भक्तिपूर्वक इन देवताओं का स्मरण करते हुये अपना प्रश्न पूछता है, उसे अवश्य ही एक समुचित मार्गदर्शन प्राप्त होता है। जब भी आप किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति में हों श्रद्धा एवं विश्वास पूर्वक निम्नोक्त प्रश्नावलियों से पूछने पर उचित निर्णय लिया जा सकता है।

  1. राम शलाका - राम शलाका प्रश्नावली श्री रामचरितमानस में प्राप्त होती है। तुलसीदास जी द्वारा रचित एवं दिव्य चौपाइयों से युक्त इस प्रश्नावली की सहायता से आप महत्त्वपूर्ण निर्णय सरलता से ले पायेंगे।
  2. हनुमान प्रश्नावली - हनुमान प्रश्नावली को हनुमान त्रिकोण प्रश्नावली भी कहा जाता है। यह प्रश्नावली भगवान हनुमान को समर्पित तथा इसका वर्णन हनुमान ज्योतिष नामक ग्रन्थ में प्राप्त होता है।
  3. गणेश प्रश्नावली - भगवान गणेश को समर्पित इस प्रश्नावली में 1 से 64 अङ्कों होते हैं, जिनके माध्यम से प्रश्नकर्ता को प्रश्नों का उत्तर प्राप्त होता है। मान्यताओं के अनुसार इस प्रश्नावली के द्वारा विघ्न-विनाशक गणपति अपने भक्तों की निर्णय लेने में सहायता करते हैं।
  4. दुर्गा प्रश्नावली - देवी दुर्गा को समर्पित यह प्रश्नावली देवी माँ के भक्तों के मध्य अत्यन्त लोकप्रिय है। इस प्रश्नावली को नवदुर्गा प्रश्नावली भी कहा जाता है। इस प्रश्नावली के माध्यम से जगज्जननी माँ दुर्गा अपने भक्तों मार्गदर्शन करती हैं।
Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation