devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

हृदय कमलम रंगोली रचनायें | लक्ष्मी हृदय कमल कोलम

DeepakDeepak

हृदय कमल कोलम

लक्ष्मी हृदय रंगोली रचनायें

*द्रिकपञ्चाङ्ग अपने उपयोगकर्ताओं के लिए निःशुल्क रंगोली रचनायें प्रदान करता है। उपयोगकर्ता इन्हें सहेज सकते हैं और अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं। ये रंगोली रचनायें कॉपीराइट के तहत संरक्षित हैं। इनका उपयोग व्यावसायिक उद्देश्य के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

हृदय कमलम एक लोक्रपिय रँगोली कलाकृति है, जो देवी लक्ष्मी का प्रतीक होती है। इसीलिये, इन कलाकृतियों को लक्ष्मी हृदय एवं लक्ष्मी हृदय कमलम के नाम से भी जाना जाता है। हृदय का तात्पर्य देवी माँ के हृदय से तथा कमल का आशय कमल पुष्प से है। कमल पुष्प, देवी लक्ष्मी का प्रिय पुष्प है तथा ये कलाकृतियाँ, देवी के हृदय का प्रतिनिधित्व करती हैं।

लक्ष्मी हृदय मुग्गू की रचना पूजा कक्ष में की जाती है तथा प्रवेश द्वारों पर पर इनकी रचना नहीं करनी चाहिये। सप्ताह के शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा के लिये महत्त्वपूर्ण माना जाता है। इसीलिये, शुक्रवार के दिन पूजा कक्ष में इन रँगोलियों की रचना की जाती है। अधिकांश हृदय कमलम रँगोली, आठ पँखुड़ियों वाली होती हैं, जिसमें श्वेत रँग एवं लाल रँग से कावी कला पर आधारित किनारे होते हैं।

हृदय कमलम को हृदय कमल भी कहा जाता है। हृदय कमलम की रचना तुलसी के पौधे के समीप भी की जाती है तथा उस चौकी पर भी इसका निर्माण किया जाता है, जिस पर गणेश पूजा, लक्ष्मी पूजा तथा वरलक्ष्मी व्रतम् पूजा की जाती है। हृदय कमलम सम्पत्ति, समृद्धि, तथा कल्याण का कोलम है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation