devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

दीवाली पूजा मन्त्र | दीपावली पूजा मन्त्रों की सूचि

DeepakDeepak

दीवाली पूजा मन्त्र

iOS Shubh Diwali AppAndroid Shubh Diwali App
दीवाली पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, चालीसा आदि के लिए शुभ दीवाली ऐप इनस्टॉल करें

दीपावली पूजा मन्त्र

1. गोवत्स द्वादशी मन्त्र

  • अर्घ्य मन्त्र

    गोवत्स द्वादशी अर्घ्य मन्त्र
    Govatsa Dwadashi Arghya Mantra in Hindi

    मन्त्र अर्थ - समुद्र मन्थन के समय क्षीर सागर से उत्पन्न सुर तथा असुरों द्वारा नमस्कार की गयी देवस्वरुपिणी माता, आपको बार-बार नमस्कार है। मेरे द्वारा अर्पित इस अर्घ्य को आप स्वीकार करें।

  • निवेदन मन्त्र

    गोवत्स द्वादशी निवेदन मन्त्र
    Govatsa Dwadashi Nivedan Mantra in Hindi

    मन्त्र अर्थ - हे जगदम्बे! हे स्वर्गवासिनी देवी! हे सर्वदेवमयी! आप मेरे द्वारा अर्पित इस अन्न को ग्रहण करें।

  • प्रार्थना मन्त्र

    गोवत्स द्वादशी प्रार्थना मन्त्र
    Govatsa Dwadashi Prarthana Mantra in Hindi

    मन्त्र अर्थ - हे समस्त देवताओं द्वारा अलङ्कृत माता! नन्दिनी! मेरा मनोरथ पूर्ण करो।

2. यमदीप मन्त्र

यमदीप मन्त्र
Yamadeep Mantra in Hindi

मन्त्र अर्थ - त्रयोदशी पर यह दीप मैं सूर्यपुत्र को अर्थात् यमदेवता को अर्पित करता हूँ। मृत्यु के पाश से वे मुझे मुक्त करें एवं मेरा कल्याण करें।

3. अभ्यंग स्नान मन्त्र

अभ्यंग स्नान मन्त्र
Abhyang Snan Mantra in Hindi

मन्त्र अर्थ - जोती हुयी भूमि की मिट्टी, काँटे तथा पत्तों से युक्त, हे अपामार्ग, आप मेरे पाप दूर कीजिये।

4. नरक चतुर्दशी दीपदान मन्त्र

नरक चतुर्दशी दीपदान मन्त्र
Narak Chaturdashi Deepdan Mantra in Hindi

मन्त्र अर्थ - आज चतुर्दशी के दिन नरक के देवता की प्रसन्नता के लिये तथा समस्त पापों के विनाश के लिये मैं चार बत्तियों वाला चौमुखा दीप अर्पित करता हूँ।

5. लक्ष्मी मन्त्र

Diwali Deepotsava
दीवाली के अवसर पर श्री लक्ष्मी-गणेश पूजा
Lakshmi Mantra in Hindi

मन्त्र अर्थ - हे धन और सम्पत्ति की देवी लक्ष्मी, आपको मेरा नमस्कार है।

6. बलि नमस्कार मन्त्र

बलि नमस्कार मन्त्र
Bali Namaskar Mantra in Hindi

मन्त्र अर्थ - दैत्य तथा दानवों से पूजित हे बलिराज, आपको नमस्कार है। हे इन्द्रशत्रो, हे अमराराते, विष्णु के सानिध्य को देने वाला हो।
हे कुरुनन्दन, बलि को उद्देश्य कर जो दान दिये जाते हैं वे अक्षय को प्राप्त होते हैं। मैंने इस प्रकार प्रदर्शित किया है।

7. गोवर्धन मन्त्र

गोवर्धन मन्त्र
Govardhan Mantra in Hindi

मन्त्र अर्थ - पृथ्वी को धारण करने वाले गोवर्धन! आप गोकुल के रक्षक हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने आपको भुजाओं में उठाया था। आप मुझे करोडों गौएँ प्रदान करें।

8. गौ मन्त्र

गौ मन्त्र
Gau Mantra in Hindi

मन्त्र अर्थ - धेनुरूप में विद्यमान जो लोकपालों की साक्षात लक्ष्मी हैं तथा जो यज्ञ के लिये घी प्रदान करती हैं, वह गौ माता मेरे पापों का नाश करें।

9. यम द्वितीया मन्त्र

यम द्वितीया मन्त्र
Yama Dwitiya Mantra in Hindi

मन्त्र अर्थ - हे मार्तण्डज - सूर्य से उत्पन्न हुये, हे पाशहस्त - हाथ में पाश धारण करने वाले, हे यम, हे अन्तक, हे लोकधर, हे अमरेश, भातृद्वितीया में की हुयी देवपूजा एवं अर्घ्य को ग्रहण करो। हे भगवन् आपको नमस्कार है।

10. मार्गपालि मन्त्र

मार्गपालि मन्त्र
Margapali Mantra in Hindi

मन्त्र अर्थ - हे सर्व प्राणिमात्र को सुख प्रदान करने वाली मार्गपाली, आपको मेरा नमस्कार है। पुत्र, पत्नी इत्यादि द्वारा आपको पिरोया है। मेरे कार्य के लिये पुनः एक बार आपका आगमन हो।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation