
दुर्गा नवार्ण मन्त्र, देवी दुर्गा को समर्पित सर्वाधिक लोकप्रिय मन्त्रों में से एक है। देवी दुर्गा हिन्दु धर्म में पूजे जाने वाले सर्वाधिक लोकप्रिय देवी-देवताओं में से एक हैं। नवार्ण मन्त्र को देवी दुर्गा के समस्त मन्त्रों में सर्वाधिक प्रभावशाली माना जाता है। बीज मन्त्र को सम्बन्धित देवता की यन्त्र साधना हेतु सर्वाधिक प्रभावी माना जाता है।
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।
ॐ, सृष्टि के मूल में ब्रह्म ज्ञान स्वरूपा माता देवी सरस्वती, समस्त वैभव की स्वामिनी माँ देवी महालक्ष्मी, समस्त पापों का विनाश करने वाली देवी महाकाली तथा काम, क्रोध आदि विषयों का शमन करने वाली देवी चामुण्डा के चरण कमलों में मेरा कोटि-कोटि नमन है।