devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

1912 दूर्वा अष्टमी व्रत का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए

DeepakDeepak

1912 दुर्वा अष्टमी पूजा

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
दुर्वा अष्टमी पूजा
17वाँ
सितम्बर 1912
Tuesday / मंगलवार
दुर्वा अष्टमी पूजा
Durva Ashtami

दुर्वा अष्टमी पूजा समय

दूर्वा अष्टमी मंगलवार, सितम्बर 17, 1912 को
पूर्वविद्धा समय - 11:12 से 17:57
अवधि - 06 घण्टे 45 मिनट्स
अष्टमी तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 17, 1912 को 11:12 बजे
अष्टमी तिथि समाप्त - सितम्बर 18, 1912 को 12:46 बजे

टिप्पणी: सभी समय २४-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

दूर्वा अष्टमी व्रत 1912

दूर्वाष्टमी व्रत भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष अष्टमी पर किया जाता है। दूर्वाष्टमी व्रत मुख्य रूप से स्त्रियों द्वारा किया जाता है। दूर्वा अष्टमी व्रत एक अत्यन्त फलदायक एवं सरल व्रत है जो भगवान गणेश की कृपा प्राप्ति एवं जीवन के विघ्नों से मुक्ति प्राप्त करने हेतु किया जाता है। श्रद्धा, नियम एवं भक्तिपूर्वक इस व्रत का पालन करने से व्रती को सुख, शान्ति, सन्तान-सुख एवं संकट निवारण का फल प्राप्त होता है। मान्यताओं के अनुसार दूर्वा में शीतलता, पवित्रता तथा रोगनाशक ऊर्जा स्थित होती है।

व्रत-परिचय में प्राप्त वर्णन के अनुसार दूर्वाष्टमी के अवसर पर व्रतधारी को भगवान शिव एवं देवी पार्वती का षोडशोपचार पूजन करना चाहिये। तदुपरान्त उन्हें खर्जुर, नारिकेल, द्राक्षा, कपित्थ, नारंग, आम्र, बीजपुर, दाड़िम आदि में से कोई सात प्रकार के फल, पुष्प, दूर्वा एवं नैवेद्य अर्पित करना चाहिये। इस प्रकार पूर्ण दिवस व्रत का पालन करने से धनार्थी को धन, पुत्रार्थी को पुत्र एवं कामार्थी को कामादि की प्राप्ति होती है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्रमन्थन के समय भगवान विष्णु, कूर्म अवतार धारण करके मन्दराचल पर्वत की धुरी में विराजमान हो गये। मन्दराचल पर्वत के तीव्र गति से घूमने के कारण, उसकी रगड़ से भगवान विष्णु की जङ्घा से कुछ रोम निकलकर समुद्र में गिर गये। अमृत के प्रभाव से भगवान विष्णु के रोम पृथ्वीलोक पर दूर्वा घास के रूप में उत्पन्न हुये। इसीलिये दूर्वा को अत्यन्त पवित्र माना जाता है तथा दूर्वाष्टमी पर दूर्वा घास का पूजन किया जाता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation