devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2020 दीवाली के दौरान हनुमान पूजा का दिन और समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2020 हनुमान पूजा

iOS Shubh Diwali AppAndroid Shubh Diwali App
दीवाली पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, चालीसा आदि के लिए शुभ दीवाली ऐप इनस्टॉल करें
लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
हनुमान पूजा
13वाँ
नवम्बर 2020
Friday / शुक्रवार
दीवाली हनुमान पूजा
Lord Hanuman

हनुमान पूजा समय

दीपावली हनुमान पूजा शुक्रवार, नवम्बर 13, 2020 को
दीपावली हनुमान पूजा मुहूर्त - 11:10 पी एम से 12:04 ए एम, नवम्बर 14
अवधि - 00 घण्टे 55 मिनट्स
काली चौदस शुक्रवार, नवम्बर 13, 2020 को
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 13, 2020 को 04:29 ए एम बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त - नवम्बर 14, 2020 को 12:47 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2020 हनुमान पूजा

हनुमान पूजा, भारत के कुछ भागों में, मुख्यतः गुजरात में, दीवाली पूजा से एक दिन पूर्व की जाती है। इसी दिन अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मन्दिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। हालाँकि, उत्तर भारत में अधिकांश भक्त चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जन्मोत्सव मनाते हैं।

हनुमान पूजा तथा काली चौदस एक ही दिन आते हैं। यह माना जाता है कि काली चौदस की रात में प्रेत आत्मायें सर्वाधिक शक्तिशाली होती हैं। अतः सभी प्रकार की बुरी आत्माओं से सुरक्षा के लिये तथा शक्ति एवं बल की प्राप्ति के लिये हनुमान जी की पूजा की जाती है।

एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार, दैत्यराज रावण को परास्त कर, अपने चौदह वर्षीय वनवास को पूर्ण करने के पश्चात् भगवान राम के पुनः अयोध्या आगमन की प्रसन्नता में दीवाली उत्सव मनाया जाता है। हनुमान जी की भक्ति व समर्पण से प्रसन्न हो कर, भगवान श्री राम ने हनुमान जी को वरदान दिया था कि उनसे पहले हनुमान जी का पूजन किया जायेगा। इसीलिये लोग दीवाली के एक दिन पूर्व भगवान हनुमान की पूजा करते हैं।

हनुमान जन्मोत्सव पूजा विधि

इस व्रत में तात्कालिक रात्रिव्यापिनी तिथि ग्रहण करनी चाहिये। यदि वह दो दिन हो, तो दूसरे दिन व्रत करना चाहिये। व्रती को हनुमान जयन्ती के व्रत-निमित्त धनत्रयोदशी की रात्रि में भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं हनुमान जी का स्मरण करके भूमिशयन करना चाहिये। अनन्तर रूप चतुर्दशी को अरुणोदय से पूर्व उठकर श्रीराम-जानकी एवं हनुमान जी का पुनः स्मरण करके प्रातः स्नानादि कर्मों से निवृत्त हो जायें। तत्पश्चात् हाथ में जल लेकर निम्नोक्त सङ्कल्प ग्रहण करें -

ममाखिलानिष्टनिरसनपूर्वकसकलाभीष्टसिद्धये
तेजोबलबुद्धिविद्याधनधान्यसमृद्ध्यायुरारोग्यादिवृद्धये
च हनुमद्व्रतं तदंगीभूतपूजनं च करिष्ये।

उपरोक्त सङ्कल्प करने के पश्चात् हनुमान जी की पूर्व प्रतिष्ठित प्रतिमा के समक्ष पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जायें तथा विनयपूर्वक निम्नोक्त प्रार्थना करें -

अतुलितबलधामं स्वर्णशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिवरदूतं वातजातं नमामि॥

तदुपरान्त हनुमान जी का विधिवत् षोडशोपचार पूजन करें। यदि समीप में नदी हो, तो उसके जल से अथवा न हो तो श्रीजल मिश्रित कूपोदक अर्थात् कुयें के जल से उन्हें स्नान करायें। वस्त्रों में लाल कौपीन एवं पीताम्बर धारण करायें। गन्ध में केसर मिश्रित चन्दन, मूँज का यज्ञोपवीत, पुष्पों में शतपत्र अर्थात् हजारा, केतकी, कनेर तथा अन्य पीत रङ्ग के पुष्प अर्पित करें। तत्पश्चात् अगर-तगर आदि की धूप तथा गोघृतपूर्ण बत्ती का दीप प्रज्वलित करें। नैवेद्य में घृतपक्व अर्थात् घी में पका हुआ अपूप (पूआ) अथवा आटे को घी में सेंककर गुड़ मिश्रित कर मोदक एवं केला आदि फल अर्पण करें। अनन्तर नीराजन, नमस्कार, पुष्पाञ्जलि एवं प्रदक्षिणा के उपरान्त निम्नोक्त प्रार्थना करें -

मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि॥

उपरोक्त प्रार्थना के उपरान्त प्रसाद वितरित करें तथा सामर्थ्यानुसार ब्राह्मणभोज कराकर स्वयं भोजन करें। रात्रिकाल में दीपावली, स्तोत्रपाठ, गायन-वादन एवं सङ्कीर्तन करते हुये जागरण करें। व्रत का माहात्म्य ज्ञात करने हेतु हनुमान जयन्ती व्रत कथा का पाठ अथवा श्रवण करें।

यदि किसी कार्यसिद्धि के लिये व्रत करना हो तो मार्गशीर्ष शुक्ल त्रयोदशी को प्रातः स्नानादि करके एक वेदी पर अक्षत-पुञ्ज से 13 कमल बनायें। उनपर जलपूर्ण पूजित कलश की स्थापना करें। उसके ऊपर मण्डित पीत वस्त्र पर 13 कमलों में 13 गाँठों वाला नौ सूत का पीतसूत्र अर्थात् पीला डोरा रखें। तदुपरान्त वेदी का पूजन करके उपर्युक्त विधि से अथवा पद्धति के क्रम से हनुमान जी का पूजन, जप, ध्यान, उपासना आदि करें। ब्राह्मणभोज आदि के पश्चात् स्वयं भोजन कर व्रत सम्पन्न करें।

इस प्रकार श्रद्धापूर्वक हनुमान जयन्ती व्रत का पालन करने से व्रती के सम्पूर्ण अभीष्ट मनोरथ सिद्ध होते हैं तथा उसके समस्त प्रकार के ज्ञात-अज्ञात सङ्कटों का निवारण होता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation