devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2026 दीवाली पर द्यूत क्रीड़ा | जुआ का दिन और समय

DeepakDeepak

2026 दीवाली पर द्यूत क्रीड़ा

iOS Shubh Diwali AppAndroid Shubh Diwali App
दीवाली पूजा मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, चालीसा आदि के लिए शुभ दीवाली ऐप इनस्टॉल करें
लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
दीवाली पर द्यूत क्रीड़ा
9वाँ
नवम्बर 2026
Monday / सोमवार
भगवान शिव और देवी पार्वती चौपर खेलते हुये
Dyuta Krida

द्यूत खेलने का शुभ समय (जुआ)

द्यूत क्रीड़ा सोमवार, नवम्बर 9, 2026 को
द्यूत क्रीड़ा का शुभ मुहूर्त - 06:21 ए एम से 08:27 ए एम
अवधि - 02 घण्टे 06 मिनट्स
गोवर्धन पूजा सोमवार, नवम्बर 9, 2026 को
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 08, 2026 को 11:01 पी एम बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त - नवम्बर 10, 2026 को 12:30 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2026 दीवाली द्यूत क्रीड़ा

हिन्दु धर्म, वैदिक काल से ही जुआ नामक खेल से परिचित है। प्राचीन काल में इसे द्यूत क्रीड़ा के रूप में जाना जाता था। जिस ठोस समतल पृष्ठ पर यह खेला जाता था, उसे चौपड़ अथवा चौपर कहा जाता है तथा पासा को पाश के रूप में जाना जाता है। प्राचीन काल में इसे खेलने के लिये पासे के स्थान पर कौड़ियों का उपयोग होता था। आधुनिक भारत में, इस खेल को जुआ के रूप में जाना जाता है तथा अनेक परिवारों में जूआ खेलना वर्जित है। भारत के अधिकांश राज्यों ने, समस्त प्रकार की जुआ सम्बन्धित गतिविधियों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। हालाँकि, अनेक परिवार धार्मिक परम्पराओं के कारण दीवाली पर प्रतीकात्मक रूप से द्यूत क्रीड़ा करते हैं।

यह अवधारणा है कि, चौपड़ के खेल का आविष्कार स्वयं भगवान शिव ने किया था तथा सर्वप्रथम यह खेल भगवान शिव तथा देवी पार्वती के मध्य खेला गया था। भगवान शिव ने देवी पार्वती से कहा था, "हे देवी! मैंने इस पाश के खेल की रचना उन लोगों के लिये की है, जो इसे समय व्यतीत करने हेतु खेलना चाहते हैं, जो अचानक धन अर्जित करना चाहते हैं तथा किसी का धन नष्ट करना चाहते हैं"

हिन्दु धर्म ग्रन्थों के अनुसार, कार्तिक प्रतिपदा के दिन ही भगवान शिव एवं देवी पार्वती ने सर्वप्रथम द्यूत क्रीडा की थी। कार्तिक प्रतिपदा के दिन देवी पार्वती की विशेष कृपा रहती है। इस शुभः दिन को बलि प्रतिपदा एवं गोवर्धन पूजा के रूप में भी जाना जाता है। इसीलिये, जो भी इस दिन द्यूत क्रीड़ा करता है, उसे देवी पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

कार्तिक प्रतिपदा के दिन द्यूत क्रीड़ा करना एक अनिवार्य प्रथा है। कार्तिक प्रतिपदा हिन्दु सम्वत वर्ष का प्रथम दिवस होता है, जिसे गुजराती नव वर्ष के रूप में भी जाना जाता है। द्यूत क्रीड़ा का सर्वोत्तम समय प्रातःकाल है। धार्मिक पुस्तकों के अनुसार, कार्तिक माह के प्रथम दिवस पर अभ्यङ्ग स्नान के पश्चात नवीन वस्त्र धारण करके, परिवार की महिला सदस्यों से मङ्गल आरती उतरवाने के उपरान्त द्यूत क्रीड़ा करनी चाहिये।

अधिकांश व्यक्ति दीवाली की रात्रि में द्यूत क्रीड़ा करते हैं, जिसका कोई धार्मिक महत्त्व नहीं है। किसी भी धार्मिक पुस्तक में, दीवाली की रात्रि जुआ खेलने का उल्लेख नहीं है। यद्यपि, अधिकांश पुस्तकों ने सर्वसम्मति से कार्तिक प्रतिपदा दिवस पर द्यूत क्रीड़ा का सुझाव दिया है। साथ ही अधिकतर लोगों का मानना है कि, दीवाली का दिन जुआ खेलने के लिये शुभ होता है तथा जो भी इस दिन जुआ खेलता है, वह विजयी हो जाता है। हम सभी जानते हैं कि, यह सम्भव नहीं है, क्योंकि इस खेल में किसी एक के विजयी होने के लिये, किसी अन्य का पराजित होना आवश्यक है। यह सोचना की धार्मिक पुस्तकें द्यूत क्रीड़ा का सुझाव इसीलिये देतीं हैं, क्योंकि यह दिन जीतने के लिये शुभ है, सही नहीं है। अपितु यह मात्र आने वाले वर्ष का पूर्वानुमान लगाने की एक प्रक्रिया है। यदि कोई कार्तिक प्रतिपदा पर द्यूत क्रीड़ा में विजयी होता है, तो आगामी वर्ष उस व्यक्ति के लिये लाभप्रद माना जाता है। यदि कोई इस दिन द्यूत क्रीड़ा में पराजित हो जाता है, तो यह आगामी वर्ष के लिये अशुभ सूचक मान लिया जाता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation